फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Temples, monasteries and ghats illuminated with lamps on Dev Diwali

Ballia News: देव दीपावली पर दीपों से रोशन हुए मंदिर, मठ और घाट

Tue, 28 Nov 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Temples, monasteries and ghats illuminated with lamps on Dev Diwali
बलिया। जिले में नगर सहित ग्रामीण इलाकों में सोमवार को देव दीपावली धूमधाम से मनाई गई। घाटों के किनारे जलाए गए दीपकों से घाट जगमगा उठे। पूजन-अर्चन कर लोगों ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। नगर के देव दीपावली पर बालेश्वर मंदिर में 5100 दीपों का प्रज्ज्वलन किया गया, जिससे मंदिर जगमगा उठा। इसके अलावा रसड़ा में 51 हजार व नगरा में 21 हजार दीपों का प्रज्ज्वल किया गया।
विज्ञापन

रसड़ा।
श्रीनाथ बाबा मठ स्थित भव्य सरोवर के घाटों पर कार्तिक पूर्णिमा पर सोमवार की सायंकाल देव दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। छोटी काशी के रूप में विख्यात रसड़ा नगर के इस पवित्र श्रीनाथ बाबा सरोवर पर सूर्यास्त होते ही आरती के साथ जैसे ही हजारों दीप मालाओं को एक साथ प्रज्ज्वलित किया गया। यहां का नजारा मानों ऐसा लगने लगा जैसे जमीन पर सितारे एक साथ उतर आए हों। आयोजक मंडल में श्री नाथ बाबा विकास सेवा ट्रस्ट, सुदरकांड समिति, बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद आदि संगठनों के साथ मिलकर स्थानीय लोगों ने भी अपने-अपने घरों से लाए दीपमालाओं को विशाल दीप शृंखलाओं में जोड़ते रहे। देव दीपावली मनाने को लेकर विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं के द्वारा सुबह से ही श्रीनाथ बाबा सरोवर के चारों तरफ साफ-सफाई, सजावट, डीजे, कआउट को व्यवस्थित किया जाता रहा। इस मौके पर शाम होते ही आयोजन कमेटी द्वारा व्यवस्थित 51 हजार दीपमालाओं को एक साथ जलाए जाने के बाद समारोह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में श्रीनाथ मठ के महंत कौशलेंद्र गिरि, महंत स्वामी शिवानंद गिरी, योगी स्वामी के साथ संतोष आर्य, दिलीप कुमार मद्धेशिया, सोनू गुप्ता, दीपक गुप्ता, गोपालजी सोनी, लाला गुप्ता, लवकुश गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, विजय वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

नगरा/ इंदरपुर।
देव दीपावली पर नगरा का प्राचीन दुर्गा मंदिर व दुर्गा सरोवर 21 हजार दीपों से जगमगा उठा। कतारबद्ध दीपों के प्रकाश को देख कर लग रहा था मानों तारे जमीं पर उतर आए हैं। दुर्गा मंदिर के साथ ही पूरा परिसर ही दीपों से सज गया था। मिट्टी के दीपों को सजाने में महिलाओं व युवतियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस दीपोत्सव में नगर पंचायत के हर घर से महिलाओं व युवाओं ने सहभागिता की। पिछले वर्ष देव दीपावली पर 11 हजार दीप जलाए गए थे जबकि इस बार 21 हजार दीप जलाए गए। कतारबद्ध दीपों का प्रकाश अद्भूत छठा बिखेर रहा था। दीपोत्सव के साथ ही लोग मां दुर्गा का दर्शन-पूजन भी करते रहे। इस मौके पर व्यवस्थापक निर्भय प्रकाश, राकेश सिंह, अमरेंद्र सोनी, कृष्ण कुमार कुशवाहा, जयप्रकाश जायसवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article