फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Temperature dropped by one degree due to rain, power supply faltered

Ballia News: बारिश से तापमान एक डिग्री लुढ़का, बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई

Thu, 07 Dec 2023 10:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
Temperature dropped by one degree due to rain, power supply faltered
मौसम का मिजाज लगातार तीसरे दिन भी काफी खराब रहा। बुधवार की देरशाम हल्की बारिश हुई लेकिन बृहस्पतिवार को सुबह से ही आसमान में घनघोर बादल रहे और पूरे दिन रुक-रुक कर रिमझिम बारिश होती रही। इसे देख किसानों की चिंता बढ़ गई है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट होने से ठंड में भी मामूली इजाफा हो गया है।
विज्ञापन

नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बिजली की आपूर्ति लड़खड़ा गई है। नगर के एक मोहल्ले में तो हाई वोल्टेज के कारण बल्ब पटाखे की तरह फूट गए और कई घरों के विद्युत उपकरण जल गए। बारिश के कारण धान क्रय केंद्रों पर भी कार्य प्रभावित रहा। बृहस्पतिवार को अधिकतम 22 व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से मौसम की बेरुखी जारी है। कभी आसमान में बादल तो कभी कोहरे के साथ धुंध रहा। बीते दो दिनों से तो मौसम में काफी बदलाव आ गया। बुधवार की शाम को मौसम का मिजाज काफी बदल गया और देरशाम में हल्की बारिश हुई। बृहस्पतिवार को सुबह से ही आसमान में घनघोर बादल छाने के साथ धुंध बना रहा और कुछ ही देर बाद रिमझिम बारिश शुरु हो गई जो रुक-रुक कर पूरे दिन होती रही। बारिश के कारण जहां जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया वहीं नगर के मार्गों पर कीचड़ होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने सड़क पर ही पेड़ गिर जाने के कारण आवाजाही प्रभावित रही। उधर, बारिश को देख किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि अगर कई दिनों इस तरह का मौसम हुआ तो दलहनी के साथ ही सब्जी की खेती प्रभावित हो सकती है। बताया कि अभी हल्की बारिश से तो इन फसलों को लाभ है लेकिन तेज बारिश होने पर काफी नुकसान होगा। नगर के गड़हा मोहल्ले में केबल की अर्थिंग टूटने के कारण मोहल्ले में हाई वोल्टेज की आपूर्ति होने लगी जिससे 10 घरों के विद्युत उपकरण आदि जल गए। घरों में जल रहे बल्ब पटाखे की तरह फूट गए। सोहांव क्षेत्र के बसंतपुर उपकेंद्र से जुड़े 23 व कैथवली उपकेंद्र से जुड़े 30 गांवों में आपूर्ति ठप रही। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed