फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Temperature crossed 42 in 3 days, difference between day and night is 21 degrees

Ballia News: 3 दिन में तापमान 42 के पार, दिन और रात में 21 डिग्री का अंतर

Sat, 26 Apr 2025 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Temperature crossed 42 in 3 days, difference between day and night is 21 degrees
बलिया। एक सप्ताह से लगातार पड़ रही भीषण गर्मी नेे लोगों को घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है। तीखी धूप व लू के थपेड़ों बदन काे झुलसा दिया है इसके चलते चिलचिलाती गर्मी से लोग परेशान दिखाई दिए। तेज धूप के कारण लोग पेड़ की छांव की तलाश में दिखे। वैसे तीन दिन से तापमान 42 डिग्री के पार पहंुच रहा है। शुक्रवार को भी भीषण तपिश के बीच 42 डिग्री तापमान रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा। सुबह और शाम के तापमान में 21 डिग्री का अंतर आने से रात को थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही धूप के तीखे तेवर का हाल रहा कि काम करने वाले बेबस हो जा रहे थे। दिन चढ़़ने के साथ ही गर्मी हवाएं चलने लगी। दोपहर में हालात ऐसे थे कि सड़कें सूनी नजर आईं। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से निकले। जो लोग बाहर निकले, उनके चेहरे पर गर्म हवा और चिलचिलाती धूप की वजह से परेशानी साफ दिखी। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। स्कूल से बच्चों के घर लौटने में काफी दिक्कत उठानी पड़ी। धूप से बच्चों के चेहरे लाल हो गए थे। घर पहुंच कर वह पूरी तरह से बेहाल हो गए। शरीर के खुले हिस्से पर वातावरण का ताप से बदन झुलसता प्रतीत हो रहा था। दोपहर में बाहर निकलने पर अचानक दहकती भट्टी जैसा महसूस हो रहा था। भवनों की दीवारों से आंच निकल रहा था। सूर्यास्त के बाद भी तापमान के तेवर कम न हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed