{"_id":"6aa1b46c6ee64e89070bc500","slug":"telangana-thrashed-uttarakhand-7-2-ballia-news-c-190-1-bal1002-172469-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: तेलंगाना ने उत्तराखंड को 7-2 से रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: तेलंगाना ने उत्तराखंड को 7-2 से रौंदा
विज्ञापन
सनबीम स्कूल में तीसरी जूनियर नेशनल रिंग टेनिस चैंपियनशिप प्रतियोगिता में प्रतिभाग करता खिलाड़ी
बलिया। सनबीम स्कूल अगरसंडा में बुधवार से तीन दिवसीय ‘अरुण सिंह मेमोरियल’ तीसरी जूनियर नेशनल रिंग टेनिस चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ।
उद्घाटन मुकाबले में तेलंगाना की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड को 7-2 से एकतरफा शिकस्त दी। वहीं, दूसरे लीग मुकाबले में ओडिशा ने दिल्ली को 7-3 से हराकर अगले दौर में अपनी स्थिति मजबूत कर ली।
रिंग टेनिस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में विद्यालय के पूर्व सचिव दिवंगत अरुण कुमार सिंह की स्मृति में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के करीब 14 राज्यों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता का आयोजन 11 सितंबर तक होगा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि भगवान राय और विशिष्ट अतिथि रिंग टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव केआरवी श्यामसुंदर ने तुलसी वेदी पर दीप प्रज्वलित कर किया। विभिन्न राज्यों से पहुंचे खिलाड़ियों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत कर अतिथियों को सलामी दी। विद्यालय के विद्यार्थियों ने गणेश वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर माहौल को मनमोहक बना दिया।
विज्ञापन
विद्यालय के निदेशक डॉ. कुंवर अरुण सिंह ने अतिथियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्या डॉ. अर्पिता सिंह ने कहा कि दिवंगत अरुण कुमार सिंह की स्मृति को समर्पित यह आयोजन देशभर की उभरती खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों से सीखने और अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर मंच प्रदान करेगा।
इस दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी जवाहर लाल यादव सहित विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ी, प्रशिक्षक और विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे। संवाद