फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tehsildar court has not opened for two days, litigants are troubled

Ballia News: दो दिन से नहीं खुला तहसीलदार न्यायालय, वादकारी हुए परेशान

Thu, 26 Jun 2025 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Tehsildar court has not opened for two days, litigants are troubled
बैरिया। तहसीलदार न्यायालय बैरिया के दरवाजे पर मंगलवार व बुधवार दो दिनों तक ताला लटका रहा। वादकारी काफी परेशान हुए। न्यायालय के दरवाजे के पास अगली तारीख की नोटिस चस्पा कर दिया गया था।
विज्ञापन

वादकारी नोटिस पढ़कर और मायूस होकर वापस लौट गए। तहसील प्रशासन इसका वजह पेशकार का स्थानांतरण होना बता रहा है। मंगलवार व बुधवार को 100 से अधिक मामलों के लिए तारीख थी, जिससे वादकारी व प्रतिवादी पहुंचे थे, लेकिन तहसीलदार न्यायालय के गेट पर ताला लटका हुआ था। अगली तारीख की नोटिस चस्पा देख वादकारी काफी आक्रोशित थे। वादी व प्रतिवादियों का कहना है कभी कर्मचारियों के वजह से कामकाज ठप हो जाता है तो कभी तहसीलदार अन्य कार्य के वजह से न्यायालय में नहीं बैठ पाते हैं, तो कभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत हो जाते हैं। चारों तरफ से हम वादकारियों का नुकसान होता है। तहसीलदार बैरिया मनोज कुमार राय ने बताया की पेशकार का स्थानांतरण एडीएम न्यायालय के लिए हो चुका है। जिसका चार्ज आदान-प्रदान किया जा रहा है। दूसरे कर्मचारियों को चार्ज मिलते ही नियमित रूप से न्यायालय का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed