फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Teenager missing from West Bengal found in Ballia

पश्चिम बंगाल से गायब किशोरी बलिया में मिली

Mon, 06 Sep 2021 10:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
Teenager missing from West Bengal found in Ballia
नगरा। पश्चिम बंगाल से आई मिशन मुक्ति फाउंडेशन की टीम ने सोमवार को क्षेत्र के विशुनपुरा चट्टी से आर्केस्ट्रा में काम कर रही 15 वर्षीय किशोरी को चाइल्ड लाइन व नगरा पुलिस के सहयोग से बरामद करने में सफलता हासिल की है। किशोरी के बरामदगी के बाद पुलिस अन्य कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना जिले के बासंतिक थाना क्षेत्र के एक गांव से 27 अगस्त को बाजार में समान खरीदने गई किशोरी गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद नहीं मिलने पर किशोरी के परिजनों ने थाने में तीन सितंबर को किशोरी के गायब होने का मुकदमा पंजीकृत कराया था। इसके बाद वहां की पुलिस ने किशोरी का लोकेशन ट्रेस करने के साथ ही गायब हुए बच्चों के लिए काम करने वाली संस्था मिशन मुक्ति फाउंडेशन नई दिल्ली को जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

बलिया जनपद में किशोरी का लोकेशन मिलते ही संस्था ने बाल संरक्षण अधिकार आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखकर किशोरी को बरामदगी के लिए सहयोग मांगा। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने एसपी बलिया को निर्देशित कर संस्था का सहयोग करने को कहा। सोमवार को मिशन मुक्ति फाउंडेशन के निदेशक वीरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व बलिया पहुंची टीम ने एसपी रजकरन नैय्यर से मिलने के बाद चाइल्ड लाइन के कोर्डिनेटर यूसुफ खान के साथ नगरा थाने पहुंची। एसआई मायापति पांडेय फोर्स के साथ विशुनपुरा पहुंची। संस्था के दिलीप कुमार व यूसुफ खान नकली ग्राहक बनकर आर्केस्ट्रा संचालक के घर पहुंचे और जन्मदिन पर आर्केस्ट्रा प्रोग्राम करने का बहाना बनाकर नर्तकियों को देखने की डिमांड की। आर्केस्ट्रा संचालक ने जिन लड़कियों को दिखाया, उसमे पश्चिम बंगाल से गायब किशोरी मिल गई। संस्था एवं चाइल्ड लाइन के सदस्यों से सिग्नल मिलते ही आसपास खड़ी नगरा पुलिस मौके पर पहुंच किशोरी को बरामद कर लिया। थाने में संस्था के सदस्यों ने आर्केस्ट्रा संचालक के खिलाफ तहरीर दी है। इस पर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed