फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Teenager drowns in Ganga river while trying to save his maternal uncle's son, body found after 24 hours

Ballia News: मामा के बेटे को बचाने में गंगा नदी में डूबा किशोर, 24 घंटे बाद मिला शव

Sun, 31 May 2026 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Teenager drowns in Ganga river while trying to save his maternal uncle's son, body found after 24 hours
बक्सर गंगा नदी में डूबने से हुई मौत मनियर क्षेत्र के गंगापुर निवासी आयुष सिंह छोटू। फाइल फोटो,
मनियर। मनियर थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव निवासी आयुष कुमार सिंह (13) बक्सर में मामा के बेटे को बचाने के प्रयास में गंगा नदी में डूब गया। उसका शव 24 घंटे बाद बरामद हुआ। मनियर थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव निवासी संजीव कुमार सिंह का पुत्र आयुष कुमार सिंह उर्फ छोटू अपने नाना के दशकर्म में शामिल होने के लिए बिहार के बक्सर जनपद स्थित अहिरौली गांव गया था। शुक्रवार को परिजन पुलिया गंगा घाट पर स्नान करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान आयुष का ममेरा भाई मुकुल कुमार सिंह (7) गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मुकुल को डूबता देख आयुष उसे बचाने के लिए बिना देर किए गंगा में कूद पड़ा। हालांकि तेज धारा के कारण दोनों बच्चे नदी में समा गए। स्थानीय लोगों के प्रयास से मुकुल का शव तत्काल निकाल लिया गया, लेकिन आयुष का कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

लगातार तलाश के बाद शनिवार को घटना के करीब 24 घंटे बाद आयुष का शव पुलिया गंगा घाट के पास नदी में उतराया मिला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम के बाद जब शव पैतृक गांव गंगापुर पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां अनिता देवी का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों और ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं। बाद में परशुराम स्थान अंत्येष्टि स्थल पर किशोर का अंतिम संस्कार किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि आयुष स्वभाव से बेहद मिलनसार और साहसी था। ममेरे भाई को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालना उसके साहस और पारिवारिक लगाव को दर्शाता है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed