{"_id":"6a10a52f946e66c8a207e6d7","slug":"teenager-dies-after-his-health-deteriorates-on-the-way-to-varanasi-ballia-news-c-190-1-ana1001-164546-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: वाराणसी ले जाते समय रास्ते में बिगड़ी तबीयत, किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: वाराणसी ले जाते समय रास्ते में बिगड़ी तबीयत, किशोर की मौत
विज्ञापन
सुखपुरा । सुखपुरा चौराहे से बेरूआरबारी जाने वाले मार्ग पर बृहस्पतिवार की शाम को बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। इसमें अंकुर कुमार (17) निवासी सपही, अंकित राम (15) व नितेश राम (18)निवासी बांसडीह घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने अंकुर को वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय अंकुर की रास्ते में मौत हो गई। सपही गांव निवासी अंकुर राम के घर पर मौसी के दो लड़के अंकित व नितेश आए थे। तीनों को शाम को कुम्हिया गांव निवासी मौसी के लड़के की बरात में जाना था। बरात जाने के लिए बाजार से कपड़ा व अन्य सामान की खरीदारी कर तीनों एक ही बाइक लौट रहे थे।
शराब की दुकान के पास विपरीत दिशा आ रहे ई-रिक्शा ने टक्कर मार दिया। स्थानीय लोगों ने इलाज को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने नितेश व अंकित का प्राथमिक इलाज कर घर की छुट्टी कर दी। वहीं, अंकुर की हालत गंभीर देख बीएचयू को रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष रत्नेश दुबे ने कहा कि इसकी जानकारी नहीं है, मामले का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
--
अनियंत्रित स्कॉर्पियो पलटी चालक की मौत
चितबड़ागांव। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कझारी में शुक्रवार को दोपहर स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। बिहार रोहतास एकवनिया निवासी छोटू चौधरी स्काॅर्पियो लेकर रसड़ा से लौट रहा था। कझारी गांव के पास स्काॅर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें छोटू गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने रसड़ा सीएचसी पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान छोटू की मौत हो गई। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया की परिजनों द्वारा घटना के संबंध में तहरीर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद