{"_id":"659d0fc09b30bfe8e608881b","slug":"teenager-died-after-hit-by-train-in-ballia-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: दोस्त से मिलने जा रहा था किशोर, ट्रेन की चपेट में आने से हो गई मौत; परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: दोस्त से मिलने जा रहा था किशोर, ट्रेन की चपेट में आने से हो गई मौत; परिवार में मचा कोहराम
Tue, 09 Jan 2024 02:50 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 09 Jan 2024 02:50 PM IST
सार
घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के अमृतपाली रेलवे क्रासिंग पर हुई। किशोर अपने दोस्त से मिलने के लिए जा रहा था। इसी दौरान ट्रेन की टक्कर से बुरी तरह घायल हो गया। जिसके बाद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बची।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के अमृतपाली रेलवे क्रासिंग पर सोमवार की देर रात ट्रेन से कटकर एक किशोर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिया भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
शहर के राजपूत नेवरी निवासी संतोष प्रजापति का 16 वर्षीय पुत्र आशीष प्रजापति सोमवार की शाम अमृतपाली निवासी दोस्त आर्यन गुप्ता से मिलने गया था। अमृतपाली क्रासिंग पर बने अंडरपास के ऊपर ट्रेन की टक्कर से आशीष लहूलुहान होकर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
क्या कहती है पुलिस
कोतवाल संजय सिंह ने बताया अमृतपाली रेलवे अंडरपास के पास एक किशोर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन