Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Teenage girl stops her own marriage by calling 1098

Ballia News: 1098 पर फोन कर किशोरी ने रुकवाई अपनी शादी

Thu, 05 Nov 2026 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Teenage girl stops her own marriage by calling 1098
बलिया। बाल विवाह के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान का असर जिले में देखने को मिला। बैरिया थाना क्षेत्र के एक सुदूर गांव में 15 वर्षीय किशोरी ने अपनी शादी तय होने की सूचना खुद चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 पर दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सक्रिय हुए प्रोबेशन विभाग ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से मौके पर पहुंचकर किशोरी के माता-पिता को समझाया और शादी रुकवा दी। टीम ने माता-पिता से बेटी की शादी 18 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद ही कराने का शपथ पत्र भी लिया। किशोरी की इस पहल से बाल विवाह रोकने के अभियान को मजबूती मिली है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, आर्थिक तंगी के चलते किशोरी के माता-पिता कम उम्र में ही उसकी शादी करने की तैयारी कर रहे थे। शादी तय होने से किशोरी परेशान थी। उसने हिम्मत जुटाकर चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर फोन किया और अपनी शादी तय होने की जानकारी दी। सूचना मिलने पर जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन ने किशोरी से आवश्यक जानकारी प्राप्त की और आकांक्षा राय व अंजली के नेतृत्व में विभागीय टीम को मौके पर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस के सहयोग से टीम किशोरी के घर पहुंची और उसके माता-पिता से बातचीत की। टीम ने उन्हें कम उम्र में शादी कराने से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही बाल विवाह से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर बेटी की पढ़ाई और भविष्य को प्राथमिकता देने की अपील की।

काफी समझाने के बाद माता-पिता शादी टालने के लिए राजी हो गए।
टीम ने माता-पिता से शपथ पत्र लिया कि वे बेटी की शादी 18 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद ही करेंगे। किशोरी के पिता ने भी आश्वासन दिया कि शादी तय करने से पहले संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना देंगे। जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन ने बताया कि सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए बाल विवाह रुकवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed