फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Teenage girl gang-raped, accused opens fire

Ballia News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी ने की फायरिंग

Sun, 28 Sep 2025 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Teenage girl gang-raped, accused opens fire
पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी को लेकर जाते पुलिसकर्मी। वीडियो ग्रैब
पूर। पकड़ी थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम एक गांव में पड़ोस से जन्मदिन पार्टी से लौट रही किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर रात में ही आरोपी राजकुमार निवासी सुखपुरा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने असलहे की बरामदगी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसका सीएचसी पर उपचार कराया गया। दूसरा आरोपी अज्ञात है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने तहरीर में आरोप लगाया कि 14 वर्षीय बेटी पड़ोस में जन्मदिन पार्टी से लौट रही थी। उसी दौरान असेगा निवासी राजकुमार रिश्तेदारी में आया था। वह तमंचा दिखाकर जबरदस्ती बेटी को बाइक पर बैठाकर कहीं ले गया। वहां उसने और एक अन्य युवक ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। हालत खराब होने पर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ल ने बताया कि आरोपी राजकुमार निवासी असेगा सुखपुरा को थानाध्यक्ष लालमणी सरोज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त असलहे की बरामदगी के लिए पकड़ी पुलिस टीम आरोपी को बगहां पुलिया के पास ले गई। वहां पुलिया के नीचे छिपाए गए असलहे से आरोपी ने पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस टीम बाल-बाल बच गई। आरोपी ने फिर गोली चलाई। इस पर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी। आरोपी राजकुमार के कब्जे से तमंचा, कारतूस और खोखा मिला है। पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। बताया कि दूसरे अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ट्यूशन शिक्षक ने किशोरी से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो

बैरिया। एक गांव में ट्यूशन पढ़ा रहे शिक्षक ने 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया। उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता था। पीड़िता की मां के तहरीर पर आरोपी रोहित कुमार साह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक बैरिया मूलचंद चौरसिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में रविवार को मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। किशोरी की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पति विदेश में नौकरी करते हैं। बच्चों के साथ गांव में अकेली रहती हैं। पुत्री का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर आरोपी दुष्कर्म करता रहा।


अभियान चलाकर पुलिस कर रही जागरूक पर दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ीं
बलिया। जिले में महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा व सशक्तीकरण के लिए मिशन शक्ति 5.0 अभियान चल रहा है। टीम सार्वजनिक स्थानों, स्कूल कॉलेज व मंदिरों में महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ किशोरियों के साथ दुष्कर्म के मामले बढ़ गए हैं। पिछले एक सप्ताह में पुलिस ने छेड़खानी व दुष्कर्म के मामले में आठ लोगों पर कार्रवाई कर चुकी है।


केस 01 : गड़वार थाना क्षेत्र में सोमवार को स्कूल पढ़ने जा रही कक्षा 11 वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला आया। किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने रिश्ते के चाचा पर मुकदमा दर्ज कर पकड़ा।



केस 02 : बांसडीह क्षेत्र में आठ सितंबर को एक गांव में प्रेमी ने दोस्त के साथ किशोरी को झांसा देकर सुनसान स्थान पर बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने किशोरी के परिवार की शिकायत पर दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तार किया।



केस 04 : नरहीं थाना क्षेत्र के एक गांव में जुलाई माह में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद दो आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।




--------------



दुष्कर्म या छेड़खानी की घटना में शिकायत मिलने पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाता है। आरोपियों को गिरफ्तार किया जाता है। महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा व जागरूकता के लिए पुलिस टीम सभी थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम चला रही है। -- कृपाशंकर, एएसपी दक्षिणी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed