फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   30 hours later Himanshi body was found floating 10 meters away in the river

Ballia News: 30 घंटे बाद 10 मीटर दूर नदी में उतराया मिला हिमांशी का शव, डूबी थी चार सहेलियां, मातम का माहौल

Wed, 11 Jun 2025 05:21 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 11 Jun 2025 05:21 PM IST
सार

मंगलवार को स्नान करते वक्त चार सहेलियां डूब गई थी।  तीन को मजदूरों ने बचाया था और एक का शव पानी में लापता हो गया था। काफी प्रयास के बाद जब पता नहीं चला तब एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया लेकिन उसे भी जब शव नहीं मिला तब वो वापस लौट गए। घटनास्थल से दस मीटर दूरी पर शव उतराया मिला।

विज्ञापन
30 hours later Himanshi body was found floating 10 meters away in the river
डूबने से मौत (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik.com

विस्तार

मनियर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तम पट्टी गांव स्थित सरयू नदी में मंगलवार को स्नान करते समय डूबी किशोरी का शव एनडीआरएफ टीम ने बुधवार दोपहर बरामद कर लिया। 24 घंटे बाद शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह गांव की तीन किशोरियां खुशबू (14), हिमांशी और निक्की गर्मी से राहत पाने के लिए गांव के पास नवनिर्मित ठोकर के समीप सरयू नदी में स्नान करने गई थीं। स्नान के दौरान तीनों किशोरियां अचानक गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। इसी दौरान गांव के ही 15 वर्षीय दिव्यांशु यादव ने जब किशोरियों की चीख-पुकार सुनी तो बिना समय गंवाए नदी में कूद पड़ा।
विज्ञापन


उसने साहसिक प्रयास करते हुए निक्की और हिमांशी को किसी तरह बाहर निकाल लिया। जब तक वह खुशबू को बचा पाता, वह पानी में समा चुकी थी। घटना के बाद स्थानीय गोताखोरों की ओर से काफी प्रयास किया गया, लेकिन खुशबू का शव नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस की सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने बुधवार दोपहर कड़ी मशक्कत के बाद खुशबू का शव बरामद किया। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक मोहम्मद रिजवी ने घटना पर गहरा दुख जताया और एनडीआरएफ टीम को रेस्क्यू कार्य के लिए बधाई दी।


ग्रामीणों में आक्रोश, सुरक्षा की उठी मांग
घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने नदी किनारे सुरक्षा इंतजाम न होने पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग और निगरानी व्यवस्था की मांग कीहै। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते सुरक्षा के उपाय होते तो यह हादसा टल सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed