{"_id":"63fb9b1186ee6dea010d0816","slug":"tears-came-out-when-the-police-reunited-with-the-family-after-a-decade-ballia-news-c-20-1-80667-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पुलिस ने एक दशक बाद परिजनों से मिलाया तो निकले आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पुलिस ने एक दशक बाद परिजनों से मिलाया तो निकले आंसू
Sun, 26 Feb 2023 11:16 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
Updated Sun, 26 Feb 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
मनियर। करीब एक दशक पूर्व से गायब युवक को लावारिस हालत में देख रविवार को पुलिस ने सुपुर्दनामा लिखकर युवक को उनके परिजनों को सौंप दिया। युवक की मां के चेहरे पर खुशी थी।
पुलिस ने बताया कि मनियर में लावारिस हालत में मानसिक बीमार युवक को घूमते हुए देखा गया। थाने पर लाकर नहलाया गया और खाना खिलाया गया। पूछताछ में युवक ने गांव का नाम और पता बताया। पुलिस ने गांव मुरासो थाना मइल जनपद देवरिया निवासी युवक अगेंश यादव पुत्र रामसुमेर यादव के परिजनों को सूचना दी।
गांव के प्रधान सतेन्द्र यादव पुत्र गोपाल यादव के साथ युवक की माता कलावती देवी पत्नी रामसुमेर यादव व उसकी चाची सम्भावली देवी पत्नी रामसरिखा यादव थाने पहुंचे। युवक को देख उसकी मां का गला भर आया। युवक ने अपनी मां को चाची की पहचान की।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि युवक 8-9 वर्ष का था, तभी से गायब है। बहुत खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने सुपुर्दनामा लिखकर परिजनों को सौंप दिया। एसएचओ प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि युवक के परिजनों से पूछताछ की गई। सही जानकारी मिलने पर सुपुर्दनामा लिखकर सौंप दिया गया।