फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Teachers staged for honorarium

मानदेय की मांग को लेकर शिक्षकों ने दिया धरना

Tue, 18 Aug 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Teachers staged for honorarium
विभिन्न मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर आयोजित धरने को संबोधित करते वित्तविह? - फोटो : BALLIA
बलिया। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के नेतृत्व में वित्तविहीन शिक्षक संगठन से जुड़े शिक्षकों ने मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान ज्ञापन सौंपकर मानदेय का भुगतान कराने की मांग की।
विज्ञापन

कोरोना के कारण फरवरी से प्राथमिक से महाविद्यालय स्तर तक के यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड व विश्वविद्यालय की शुल्क नहीं जमा होने के कारण प्राइवेट स्कूल के शिक्षकों को वेतन प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है। इसको लेकर वित्तविहीन शिक्षकों ने डीआईओएस को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव डॉ. कृष्ण मोहन यादव ने कहा कि वैश्विक महामारी में सबसे ज्यादा अगर कोई आहत हुआ है, तो वह प्राइवेट स्कूल के शिक्षक हैं। इन शिक्षकों को तत्काल आर्थिक सहायता के समय 15 हजार प्रतिमाह मानदेय निश्चित किया जाए। जिलाध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला ने कहा कि यह सरकार शिक्षकों की समस्याओं पर विचार नहीं कर रही है। इस अवसर पर अजय कुमार सिंह, रामदुलार यादव, शैलेंद्र कुमार पांडेय, अंजनी कुमार पांडेय, अरविंद कुमार उपाध्याय, अंजनी कुमार पांडेय, महेंद्र सिंह यादव, मुन्ना सिंह यादव, रामप्रकाश यादव, संदीप ओझा, सौरभ कुमार मिश्रा, मुकेश चौहान, सुनील शर्मा, सुनील यादव, संदीप चौहान, कन्हैया हरिपुरी, बॉबी अहमद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed