फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Teacher's job obtained on fake documents, dismissed

Ballia News: फर्जी दस्तावेजों पर हासिल की शिक्षक की नाैकरी, बर्खास्त

Fri, 24 Apr 2026 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Teacher's job obtained on fake documents, dismissed
इंदरपुर/नगरा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने फर्जी शैक्षिक और जाति प्रमाण पत्रों के आधार पर नौकरी हासिल करने वाले सहायक अध्यापक सुनील कुमार को बर्खास्त कर दिया है। 22 अप्रैल को जारी आदेश के अनुसार आरोपी शिक्षक की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है और उसके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित 2004 विशिष्ट बीटीसी चयन प्रक्रिया के माध्यम से सुनील कुमार पुत्र हरि प्रसाद का चयन सहायक अध्यापक के पद पर हुआ था। सुनील कुमार वर्तमान में नगरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भोजपुर टिटिही में तैनात था।
विज्ञापन

28 जून 2025 को हरिंद्र प्रसाद ने शपथ पत्र के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान सुनील कुमार के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और बीटीसी प्रशिक्षण के अंकपत्र व प्रमाण पत्र कूटरचित पाए गए। जाति प्रमाण पत्र भी फर्जी निकला। सुनील दबगर जाति का है, जो एससी में आता है लेकिन उसने एसटी का प्रमाणपत्र लगाया था। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के निर्देशों पर बीएसए ने मामले की विस्तृत जांच कराई। 30 जुलाई 2025 को आरोपी शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक का स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया। बीएसए ने उसकी नियुक्ति निरस्त करते हुए सेवा समाप्ति का आदेश जारी कर दिया। सुनील कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। नगरा के खंड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह ने कहा कि जल्द ही प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed