फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Teachers Day 2024 Four teachers from Ballia Chandauli Bhadohi and Ghazipur get state awards

Teachers Day 2024: चार शिक्षकों को मिलेगा राज्य पुरस्कार, बलिया, चंदौली, भदोही और गाजीपुर के एक-एक शामिल

Thu, 05 Sep 2024 12:18 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया/चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया/चंदौली। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 05 Sep 2024 12:18 PM IST
सार

Teachers Day 2024: बलिया, चंदौली, भदोही और गाजीपुर के एक-एक शिक्षकों को राज्य पुरस्कार से नवाजा जाएगा। राज्य पुरस्कार मिलने की घोषणा के बाद से ही इन परिवारों में खुशियां छाई हैं। 

विज्ञापन
Teachers Day 2024 Four teachers from Ballia Chandauli Bhadohi and Ghazipur get state awards
इन शिक्षकों को मिलेगा सम्मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षक दिवस पर छह शिक्षकों को राज्य पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इनमें बलिया, चंदौली, भदोही और गाजीपुर के एक-एक शिक्षक शामिल हैं।

विज्ञापन


शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुरस्कृत करेंगे। सोनभद्र के प्राथमिक विद्यालय बिसरेखी की प्रधानाध्यापक कौशर जहां सिद्दीकी को विद्यालय में बेहतर परिवेश, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बच्चों की उपस्थिति को देखते हुए पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन


चंदौली के चकिया के इंदिरा नगर स्थित उच्च जूनियर हाई स्कूल व पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका मीना राय को कुशल कार्यप्रणाली के कारण पुरस्कार मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजीपुर के मनिहारी ब्लॉक के कटघरा गांव की अर्चिता सिंह का चयन किया गया है। वह गाजीपुर के मनिहारी क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय कटघरा में सहायक अध्यापक अर्चिता सिंह को उच्च अध्यापन कार्यशैली के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा। 


शिक्षामित्र से शिक्षक बने बलिया के हनुमानगंज विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय मिड्ढा के प्राध्यापक रामनारायण यादव को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

चयनित शिक्षकों के शुभचिंतकों में हर्ष है। शिक्षकों का चयन बेहतर शिक्षण कार्य के आधार पर हुआ है। सूची में शामिल शिक्षक जिन स्कलों में तैनात हैं, वहां बच्चों की उपस्थिति ठीक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed