फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Teacher and headmistress suspended in slap kaand in ballia video of assault during Nari Chaupal went viral

बलिया: 'थप्पड़ कांड' में शिक्षक और प्रधानाध्यापिका सस्पेंड, भरे मंच पर घटी घटना का वीडियो हुआ था वायरल

Mon, 14 Mar 2022 03:00 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 14 Mar 2022 03:00 PM IST
सार

नौ मार्च को ब्लॉक संसाधन केंद्र चिलकहर पर महिला सम्मान समारोह  के दौरान किसी बात को लेकर प्रधानाध्यापिका रंजना पांडेय ने सहायक अध्यापक मानवेंद्र सिंह को थप्पड़ से मार दिया था।

विज्ञापन
Teacher and headmistress suspended in slap kaand in ballia video of assault during Nari Chaupal went viral
वायरल वीडियो से ली गई तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बलिया जिले के ब्लॉक संसाधन केंद्र चिलकहर पर नौ मार्च को आयोजित नारी चौपाल के दौरान मारपीट की घटना से संबंधित वायरल वीडियो प्रकरण में बीएसए शिवनारायण सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। बीएसए ने घटना से संबंधित शिक्षक और प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


बीएसए की इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं, सबसे बड़ी बात तो यह है कि सहायक अध्यापक को जिस प्रधानाध्यापिका ने मारा था उसी के गांव के विद्यालय पर उनकी नियुक्ति कर दी है। इस पर अध्यापक ने अपनी जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


दोनों एक दूसरे के खिलाफ कराया मुकदमा
बीते नौ मार्च को ब्लॉक संसाधन केंद्र चिलकहर पर महिला सम्मान समारोह (नारी चौपाल) के दौरान किसी बात को लेकर प्रधानाध्यापिका रंजना पांडेय ने सहायक अध्यापक मानवेंद्र सिंह को भरे मंच पर थप्पड़ से मार दिया था। इसके अलावा जान से मारने की धमकी भी दी थी। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकरण में बीएसए ने दो खंड शिक्षाधिकारियों को मामले की जांच सौंपी थी। वहीं, दोनों पक्षों की तहरीर पर गड़वार पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया था। प्रधानाध्यापिका रंजना पांडेय की तहरीर पर सहायक अध्यापक मानवेंद्र सिंह, बलवंत सिंह , अरुण पांडे समेत एक अज्ञात पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

उधर मानवेंद्र सिंह सहायक अध्यापक की तहरीर पर प्रधानाध्यापिका रंजना पांडेय के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद प्राथमिक विद्यालय सवन राजभर बस्ती की प्रभारी प्रधानाध्यापक रंजना पांडेय एवं प्राथमिक विद्यालय डान्देपुर के सहायक अध्यापक मानवेन्द्र सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

प्रधानाध्यापिका के लिए महिला शिक्षक संघ करेगा संघर्ष

चिलकहर बीआरसी पर बुधवार को प्रधानाध्यापिका रंजना पांडेय के साथ सहायक अध्यापक की हुई झड़प मामले में जिला महिला संघ ने अब आर-पार की लड़ाई का मूड बना लिया है। संघ का आरोप है कि मामले में पुलिस द्वारा पक्षपात पूर्ण कार्रवाई की गई।

प्रधानाध्यापिका की तहरीर पर मामूली धाराओं में मामला दर्ज हुआ है। जबकि सहायक अध्यापक की तहरीर पर दलित उत्पीड़न का मामला बना कर प्राथमिकी लिखी गई है। जिला महिला शिक्षक संघ अपने पदाधिकारियों के साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में जिलाधिकारी से मिलने और मामले की हकीकत से रुबरु कराने का निर्णय किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed