फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Teacher accused of beating student

Ballia News: शिक्षक पर लगाया छात्र की पिटाई करने का आरोप

Tue, 17 Feb 2026 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Teacher accused of beating student
इंदरपुर (बलिया)। नगरा-रसड़ा मार्ग पर सिसवार कला स्थित एक अंग्रेजी मीडियम स्कूल के शिक्षक पर छात्र के परिजनों ने पिटाई करने का आरोप लगाया है। छात्र की मां की ओर से लगाए गए आरोप का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

कक्षा 9 के छात्र अमर सोनी के साथ स्कूल के शिक्षक और प्रधानाचार्य की ओर से कथित तौर पर मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। घटना के बाद छात्र के परिजनों में भारी आक्रोश है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन पर तानाशाही का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार छात्र अमर सोनी लंच करने के लिए बैठा था। आरोप है कि इसी दौरान एक शिक्षक ने छात्र को बिना किसी ठोस कारण के अपशब्द कहे। छात्र ने विरोध किया तो शिक्षक आगबबूला हो गए और छात्र की जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित छात्र का कहना है कि जब उसने अध्यापक से प्रिंसिपल ऑफिस चलने को कहा, तो वहां भी उसे राहत नहीं मिली। छात्र के परिजनों का आरोप है कि प्रिंसिपल ने भी छात्र की बात सुनने के बजाय उसे पीटा।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही छात्र के परिजन स्कूल पहुंचे। परिजनों ने प्रबंधन से बात करने की कोशिश की और मांग की कि दोषी शिक्षक को तत्काल स्कूल से हटाया जाए। परिजनों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन और प्रिंसिपल ने सहयोग करने से साफ इनकार कर दिया। नगरा के खंड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह का कहना है कि छात्र के पिटाई की कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष संजय मिश्र ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed