{"_id":"6a4fee6026353e6e87072dd7","slug":"teacher-accused-of-attempted-rape-suspended-departmental-inquiry-initiated-ballia-news-c-190-1-bal1001-168327-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
विज्ञापन
सिकंदरपुर। नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार सहायक अध्यापक गुलाम मुस्तफा को बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोपी शिक्षक शिक्षा क्षेत्र नवानगर के उच्च प्राथमिक विद्यालय लिलकर में तैनात थे।
बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी नवानगर पंकज कुमार सिंह की आख्या और दर्ज एफआईआर के आधार पर यह कार्रवाई की है। आदेश के अनुसार आरोपी शिक्षक को पांच जुलाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था। इसके बाद उसके विरुद्ध उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक नियमावली के तहत विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
मामले की निष्पक्ष जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी सीयर को जांच अधिकारी नामित किया गया है। गौरतलब है कि सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमे में एक नाबालिग ने शिक्षक पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया था। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब पुलिस कार्रवाई के साथ शिक्षा विभाग ने भी सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी शिक्षक को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी है।