{"_id":"6ad3cd8a283c260ea8005b37","slug":"target-to-reach-a-voter-gender-ratio-of-936-ballia-news-c-190-1-bal1001-175419-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: मतदाता जेंडर रेशियो 936 तक करने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: मतदाता जेंडर रेशियो 936 तक करने का लक्ष्य
विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने शनिवार को विभिन्न कॉलेजों में लगे शिविरों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने कहा कि जिले में वर्तमान मतदाता जेंडर रेशियो 798 है, जिसे बढ़ाकर 936 तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए महिला मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उन बूथों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया, जहां महिला मतदाताओं की संख्या अपेक्षाकृत कम है। उन्होंने कहा कि ऐसे बूथों पर स्थिति की जांच कर पात्र महिला मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित कराया जाए।
विज्ञापन
मतदाता सूची में पंजीकरण से छूटे लोगों और पहली बार मतदान करने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मतदाता सूची को अधिक समावेशी बनाने और महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से 17 से 24 अक्तूबर तक जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्येक मतदेय स्थल पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
जिलाधिकारी ने टीडी इंटर कॉलेज, कुंवर सिंह इंटर कॉलेज, सतीश चंद्र डिग्री कॉलेज, लक्ष्मीराज इंटर कॉलेज और राजकीय बालक इंटर कॉलेज में संचालित विशेष शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से नए मतदाताओं के पंजीकरण और मतदाता जेंडर रेशियो की स्थिति की जानकारी ली।