फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   taking liquor from Haryana to Bihar planning to sell on Holi SOG caught smuggler in ballia

UP: हरियाणा से शराब लेकर जा रहा था बिहार..., होली पर बेचने की थी प्लानिंग; SOG ने तस्कर को पकड़ा

Wed, 26 Feb 2025 04:56 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 26 Feb 2025 04:56 PM IST
सार

बलिया पुलिस और एसओजी ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की है। तस्कर अपनी कार में शराब छिपाकर ले जा रहा था। पुलिस की जांच से पहले वह उन्हें मना भी कर रहा था लेकिन उसकी एक न चली।

विज्ञापन
taking liquor from Haryana to Bihar planning to sell on Holi SOG caught smuggler in ballia
शराब के साथ तस्कर को मीडिया के सामने पेश करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसओजी और नगर कोतवाली की संयुक्त पुलिस टीम ने लग्जरी कार पर लदी 292 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम को यह सफलता माल्देपुर मोड़ पर मिली। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चालान न्यायालय कर दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन




प्रभारी सर्विलांस निरीक्षक विश्वनाथ यादव, प्रभारी स्वाट टीम हितेश कुमार और नगर कोतवाली पुलिस टीम के गिरीजेश सिंह गड़वार तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच, मुखबिर की सूचना पर माल्देपुर मोड़ पर सड़क के किनारे खड़ी कार के पास पहुंचे तो कार में बैठा चालक सकपका गया।
विज्ञापन


यही नहीं गाड़ी का गेट खोलकर भागना चाहा, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। पकडे़ गए युवक ने अपना नाम सनी कुमार निवासी कंकडबाग थाना कंकडबाग जिला पटना बिहार बताया। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो अंग्रेजी शराब की बोतलें भरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियुक्त ने बताया कि वह हरियाणा के गुरुग्राम से शराब लेकर आ रहा है। पटना जा रहा था। होली में ऊंचे दाम पर बेचकर मुनाफा कमाने की सोच थी। कार से अच्छे ब्रांड की 292 बोतलें बरामद हुई। वैलेन्टाइन व रेड लेबेल पर न तो कोई बार कोड लगा है और न ही किस प्रदेश में बनी है या कहां बिक्री करनी हैं, अंकित नहीं था।


अन्य बोतलों पर बार कोड लगा था तथा फार सेल इन हरियाणा लिखा था। कार पर लगी नंबर प्लेट को चेक किया गया तो चेचिस व इंजन नंबर से भिन्न पाया गया। बरामद कार का नंबर प्लेट, चेचिस नंबर व इंजन नंबर अलग-अलग हैं। जान-बूझकर धोखा देने की नीयत से दूसरी गाड़ी का नंबर प्लेट लगाया गया था। अभियुक्त शनि कुमार ने बताया कि यह गाड़ी पर नंबर प्लेट फर्जी लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed