फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Take sample of two thousand people every day, bring speed in survey

राज्यमंत्री ने की कोविड-19, डोर टू डोर सर्वे व सफाई अभियान की समीक्षा

Wed, 29 Jul 2020 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Take sample of two thousand people every day, bring speed in survey
बलिया। संसदीय कार्य एवं ग्राम्य विकास राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर कोरोना से बचाव, डोर-टू-डोर सर्वे और सफाई अभियान की समीक्षा की। उन्होंने सर्वे कार्य में तेजी लाने और प्रतिदिन कम से कम 100 घरों में सर्वे करने और हर रोज दो हजार लोगों का सैंपल लेने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर संसदीय कार्य एवं ग्राम्य विकास राज्यमंत्री इन दिनों जिले में कैंप किए हुए हैं। उन्होंने समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य व पंचायतराज विभाग के अधिकारियों को कोरोना से बचाव की दिशा में दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर सर्वे करने का कार्य तेज किया जाए। इस बात का ख्याल रखें कि सर्वे में नाम, पता, उम्र तथा मोबाइल नंबर एकदम सही-सही दर्ज हो। सर्वे टीम का नेतृत्व करने वालों को निर्देश दिया कि प्रत्येक दिन कम से कम 100 घरों का सर्वे करें। प्रत्येक घर के दरवाजे पर तिथि अवश्य लिखें। सर्वे के बाद ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में कुल मिलाकर प्रतिदिन दो हजार लोगों के सैंपल लें। अधिक से अधिक जांच होगी तभी पॉजिटिव मरीज चिह्नित होंगे और संक्रमण की चेन टूटेगी।
विज्ञापन

कहा कि गांवों में युद्धस्तर पर फागिंग और सफाई का कार्य किया जाए। सभी बीडीओ इन कार्यों पर नजर रखें। प्रधान-सचिवों के कार्यों पर नजर रखें। लापरवाही मिलने पर दोषी पर कड़ी कार्रवाई करें। जहां जलभराव की समस्या है वहां दवाओं का छिड़काव कराएं। संचारी रोगों के नियंत्रण पर भी ध्यान देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सोशल मीडिया के माध्यम से करें प्रचार प्रसार
राज्य मंत्री ने गांव में होने वाले कार्यों का सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रचार प्रसार करने पर जोर दिया। सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि फेसबुक आईडी या पेज बनाकर ग्राम पंचायतों में जो कार्य हो रहे हैं, उसको फेसबुक पर अपलोड करें। साथ ही व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर उस के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा प्रसार प्रचार कराएं। बैठक में बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह, सीडीओ बद्रीनाथ सिंह, डीडीओ शशिमौली मिश्र व सभी बीडीओ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed