फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tahrir given against the father of CM of Chhattisgarh?

छत्तीसगढ़ के सीएम के पिता के विरूद्घ दी तहरीर

Sat, 06 Jun 2020 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Tahrir given against the father of CM of Chhattisgarh?
बलिया। शंकराचार्य परिषद के अध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक को पत्रक सौंपा। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल के विरुद्ध बहुसंख्यक हिंदू समाज की धार्मिक आस्था पर ठेस पहुंचाने के मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है। उन्होंने उल्लेख किया है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के पिता नंद कुमार बघेल ने महाराष्ट्र में बौद्ध समाज के एक आयोजन में वैदिक सनातन धर्म की स्थापित धार्मिक मान्यताओं को गहरी ठेस पहुंचाने वाला आपत्तिजनक भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने हमारे आराध्य प्रभु श्रीराम को सबसे बड़ा दुष्ट बताया। उन्होंने अपनी ओछी मानसिकता और हिंदू धर्म के प्रति जहर उगलती जुबान से धर्म को सबसे खराब बताते हुए नेस्तनाबूद करने का विचार व्यक्त किया है। उनके द्वारा दिया गया भाषण भारत चैनल में रिकॉर्ड किया गया है, जो फेसबुक पर वायरल है। उन्होंने मांग की कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के पिता नंद कुमार बघेल के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed