फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Swara Kokila Lata Mangeshkar's birthday celebrated

स्वर कोकिला लता मंगेश्कर का जन्मदिन मनाया गया

Mon, 28 Sep 2020 09:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Swara Kokila Lata Mangeshkar's birthday celebrated
बांसडीह रोड। राजा सुरथ सुरहा विकास सेवा समिति चन्द्रपुरा द्वारा हर साल की तरह इस वर्ष भी सोमवार को स्वर कोकिला लता मंगेश्कर का 91 वां जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान निराश्रित 101 बच्चो में कापी, किताब, पेंसिल, रबड़ सहित अन्य सामग्री वितरण किया गया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त फौजी सूबेदार मेजर मुख्तार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कहा कि स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के दुनिया में करोड़ों प्रशंसक हैं। संगीत की मल्लिका कहलाने वाली लता मंगेशकर को कई उपाधियों से नवाजा जा चुका है। मध्य प्रदेश के इंदौर में जन्मी लता मंगेशकर को गायिकी अपने पिता दीनानाथ मंगेशकर से विरासत में मिली थी। आठ दशक से भी अधिक समय से हिन्दुस्तान की आवाज बनीं लता ने 36 भाषाओं में करीब 50 हजार से ज्यादा गीत गाए हैं। कहा कि लता दीदी के विषम परिस्थितियों से सीख लेना चाहिए। कभी भी हार नहीं मानना चाहिए। संघर्ष शील व्यक्ति ही लक्ष्य की प्राप्ति कर सकता है। इस मौके पर श्याम प्रकाश शर्मा, राजेश्वर सिंह, मनु सिंह, आशीष सिंह, अनिता शर्मा, कुमारी नव्या, कुमारी काजल, खुशी, संस्कार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed