फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Suspended sub postmaster arrested for embezzlement of Rs 17 lakh

Ballia News: 17 लाख के गबन में निलंबित उप डाकपाल गिरफ्तार

Thu, 24 Oct 2024 02:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Suspended sub postmaster arrested for embezzlement of Rs 17 lakh
नरही। रसड़ा प्रधान डाकघर अंतर्गत उपडाकघर सोहांव में हुए 17 लाख रुपये के गबन के आरोपी उपडाकपाल सोहांव को नरही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उप डाकपाल राजेश को 17 लाख रुपये के गबन के मामले में डाक अधीक्षक ने पहले ही निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी सदर श्यामकांत ने बताया कि 25 जून को को थाना नरही पर सहायक अधीक्षक रसड़ा श्यामा चरण मिश्रा पुत्र पुजारी मिश्र निवासी केशरी छपरा पोस्ट कोटवा बाजार जिला कुशीनगर ने शिकायती पत्र दिया था कि छह दिसंबर 2023 को उपडाकघर सोहांव के वार्षिक निरीक्षण के दौरान सरकारी नकदी कम पाई गई थी। इसकी सूचना अधीक्षक डाकघर बलिया को दिया गया था। जांच के बाद राजेश कुमार पुत्र अशोक कुमार शर्मा उपडाकपाल सोहांव निवासी ठकुरी पोस्ट बनिल्ला थाना पालीगंज जिला पटना बिहार को निलम्बित किया गया था। डाक अधीक्षक बलिया ने जांच कमेटी का गठन किया था। इसमें सहायक डाक अधीक्षक श्यामा चरण मिश्र को अध्यक्ष, उपमण्डलीय निरीक्षक अंगद कुमार यादव को सदस्य नामित किया छा। उपडाकपाल सोहांव राजेश कुमार ने 26 जून 2023 से 11 दिसंबर 2023 तक उपडाकपाल सोहांव के रूप में कार्य किया था। इस अवधि में कुल 17 लाख के गबन का मामला प्रकाश में आया था। थाना नरही पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। राजेश कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed