{"_id":"6ac7e7eaf2da6bb1890b762d","slug":"survey-of-2582-flood-affected-farmers-completed-50-percent-still-waiting-ballia-news-c-190-1-bal1002-174718-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बाढ़ प्रभावित 2582 किसानों का सर्वे पूरा, 50 प्रतिशत किसानों को अभी भी इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बाढ़ प्रभावित 2582 किसानों का सर्वे पूरा, 50 प्रतिशत किसानों को अभी भी इंतजार
विज्ञापन
बलिया। जिले की चार तहसीलों में गंगा व सरयू की बाढ़ से प्रभावित किसानों की फसलों के नुकसान का सर्वे का कार्य चल रहा है। 895 किसानों को 69.46 लाख का भुगतान हो चुका है। 371 किसानों के 37.35 लाख कोषागार में भेजा गया है।
12 सितंबर तक सर्वे रिपोर्ट हर हाल में प्रेषित करने के निर्देश दिए गए है। बृहस्पतिवार तक सर्वे रिपोर्ट के अनुसार 2582 किसानों की फसल क्षति का आकलन किया गया है। इनमें से प्रशासन की तरफ से सर्वे रिपोर्ट आते ही खाते में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी जा रही है। सर्वे रिपोर्ट आने के तीन दिन के अंदर किसानों के खातों में धनराशि चली जाती है।
सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक बलिया सदर तहसील में सर्वाधिक 1591 किसानों की फसल क्षति दर्ज की गई। इनमें 519 किसानों को भुगतान किया जा चुका है। इसी प्रकार बांसडीह में 331 किसानों में 224, बैरिया में 220 किसानों में 106 तथा सिकंदरपुर में 440 किसानों में 46 किसानों को भुगतान किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार चारों तहसीलों में कुल 2582 किसानों की फसल क्षति का सर्वे अब तक हुआ है। इसमें 1284 किसानों का डाटा गणना के बाद शामिल किया गया, जबकि प्रक्रिया पूरी होने के बाद 1266 किसानों का डाटा ई-कुबेर पर बेनिफिट के लिए भेजा गया। इसके बाद 895 किसानों को भुगतान किया गया है।
विज्ञापन
अपर जिला अधिकारी वित्त/ राजस्व अनिल कुमार ने बताया कि गंगा व सरयू नदी की बाढ़ प्रभावित किसानों का सर्वे किया गया है। जिसमें कुल 2582 पात्र पाए गए है। इसमें से करीब 895 किसानों का भुगतान भी कर दिया गया है, शेष 371 किसानों का कृषि निवेश अनुदान कोषागार में प्रेषित कर दिया गया है जो शीघ्र ही भुगतान हो जाएगा
-- -- --
गंगा व सरयू नदी की बाढ़ से प्रभावित गांव-110
प्रभावित तहसील-सदर, बैरिया, बांसडीह व सिकंदरपुर
प्रभावित किसानों की संख्या-लगभग 4500
-- -- -- -
तहसीलवार भुगतान की स्थिति
तहसीलवार भुगतान की स्थिति देखें तो बलिया सदर में 67.72 लाख रुपये, बांसडीह में 18.28 लाख रुपये, बैरिया में 18.51 लाख रुपये और सिकंदरपुर में 23 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत/प्रक्रिया में दर्ज है। सर्वे रिपोर्ट में शेष पात्र किसानों को भुगतान की प्रक्रिया आगे प्रचलित है।
-- -- -- -
इस तरह मिलती धनराशि
प्रशसन की तरफ से धनराशि कृषि निवेश अनुदान के रूप में किसानों को दी जाती है। इसमें न्यूनतम एक किसान को 2000 से लेकर अधिकतम 34000 रुपये तक कृषि निवेश अनुदान के रूप में भुगतान की जाती है।