फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Support of forest workers too in ballia

हड़ताल को राजकीय चालकों और वनकर्मियों का भी समर्थन

Fri, 28 Feb 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Support of forest workers too in ballia
बलिया। बैरिया तहसील में 19 फरवरी को भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के पुत्र हजारी सिंह और रजिस्ट्रार कानूनगो राधेश्याम राम के बीच हुई मारपीट मामले में सभी तहसीलों और कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों को शुक्रवार को राजकीय चालकों और वन विभाग के कर्मचारियों ने भी समर्थन दिया। तहसीलों और कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों ने हड़ताल पर रहते हुए धरना दिया। कर्मचारियों ने चेताया कि जब तक विधायक के पुत्र की गिरफ्तारी नहीं होती है, तब तक उनका आंदोलन चलता रहेगा। धरना स्थल पर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे अपर जिलाधिकारी ने कार्रवाई के लिए 15 दिन की मोहलत मांगी लेकिन कर्मचारियों ने समय देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने धरना देकर विधायक के पुत्र की गिरफ्तारी की मांग की। धरना सभा में उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के मंत्री बृजबिहारी सिंह ने विधायक के पुत्र व उनके सहयोगियों को गिरफ्तार करने, बैरिया थानाध्यक्ष का स्थानांतरण करने, रजिस्ट्रार कानूनगो राधेश्याम के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की। कहा, जब तक बैरिया के विधायक पुत्र को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, यह आंदोलन चलता रहेगा। इससे पहले भी कर्मचारियों से मारपीट की जा चुकी है और अब समझौते की गुंजाइश नहीं बची है। बैरिया तहसील के अधिकारी व कर्मचारी भयभीत हैं। उनका काम करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

उधर, राजकीय वाहन चालक संघ के अध्यक्ष अनिल सिंह, वन विभाग कर्मचारी संघ के मंत्री छोटेलाल सिंह ने हड़ताल को समर्थन और सहयोग देने की घोषणा की। इससे पहले बृहस्पति को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की अध्यक्ष सत्या सिंह, राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अजय कुमार यादव समर्थन की घोषणा की थीं। धरने में राम पूजन, श्रीनराम सरगम, पूर्णमासी खरवार, विजेंद्र सिंह, अश्वनी तिवारी, भूपेंद्र तिवारी, अजय सिंह, अखिलेश, हरिंद्र सिंह, सुशील त्रिपाठी, अक्षयवर नाथ पांडेय, वेद प्रकाश पांडेय, अनुग्रह नारायण सिंह, लाल बाबू यादव मौजूद रहे। अध्यक्षता रणजीत सिंह एवं संचालन बृजबिहारी सिंह ने किया। इसके अलावा रसड़ा, बांसडीह, सिकंदरपुर, बेल्थरारोड तहसील परिसर में वहां के कर्मचारियों ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed