फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Supply in urban and rural areas is limited to 10-12 hours, with power cuts occurring every 5-6 hours.

Ballia News: शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में 10-12 घंटे ही आपूर्ति, हर 5-6 घंटे पर कट जा रही बिजली

Mon, 27 Apr 2026 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Supply in urban and rural areas is limited to 10-12 hours, with power cuts occurring every 5-6 hours.
बलिया। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति चरमरा गई है। फाॅल्ट, लो वोल्टेज और अघोषित कटौती के कारण लोग परेशान हैं। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में 10-12 घंटे ही आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन

शहर के सिविल लाइन क्षेत्र, कदम चौराहा, बहेरी, जगदीशपुर, गुदरी बाजार, आनंद नगर, रामपुर उदयभान, बहादुरपुर आदि क्षेत्रों में दिन व रात में एक घंटे के अंदर 5 से 6 बार कटौती हो रही है। वहीं, पानी आपूर्ति का भी संकट बना हुआ है।
विज्ञापन

पंदह में रतसर पूर्वी फीडर से जुड़े करीब 60 से ज्यादा गांवों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा गई है। हरिपुर, खड़सरा, अखैनी, चवरी, सरदही, जिगिरसंड, बेलौना, रुपवार, बहेलिया और पटपर समेत दर्जनों गांवों के उपभोक्ता सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दिन में कई बार बिजली गुल हो जाती है, और जब आती भी है तो वोल्टेज इतना कम रहता है कि पंखे-कूलर तक ढंग से नहीं चल पाते। लोगों के मुताबिक, शाम होते ही संकट और गहरा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद बिजली निगम गंभीर नहीं हैं।
जयप्रकाश नगर में विद्युत उपकेंद्र लोकधाम ठेकहां के अंतर्गत गांव कर्ण छपरा की अनुसूचित बस्ती में विद्युत आपूर्ति बीते पांच दिनों से बंद थी। बीते शनिवार की शाम गांव के प्रधान प्रतिनिधि हरि जी सिंह ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती। शनिवार की शाम करीब चार बजे जेई, एसडीओ व एक्सईएन से बात करने पर दूसरा लाइनमैन आया और बताया कि खूंटी जली है। हरि जी सिंह ने धरने पर बैठने की धमकी दी तो रात दस बजे मरम्मत हुई। उधर, मुरली छपरा क्षेत्र अंतर्गत विद्युत उपकेंद्र लोकधाम ठेकहां एवं विद्युत उपकेंद्र जयप्रकाश नगर से जुड़े ग्रामीण इलाकों में लगातार बिजली कटौती हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed