फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sundaram and Anshika top in merit scholarship exam

Ballia News: मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में सुंदरम और अंशिका अव्वल

Tue, 03 Mar 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Sundaram and Anshika top in merit scholarship exam
पंदह। राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएस) परीक्षा में जनपद के होनहार विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। 10 नवंबर 2025 को परीक्षा हुई। जिले के कुल 251 छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल कर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता को साबित किया है।
विज्ञापन

जारी सूची के अनुसार, जनपद के टॉप-100 में जगह बनाने वाले इन मेधावियों में सुंदरम और अंशिका तिवारी ने 156 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से जिले में पहला स्थान हासिल किया है। उनके अलावा अमन कुमार खरवार, ऋषभ वर्मा और अंशिका ठाकुर ने भी शीर्ष पांच स्थानों में अपनी जगह पक्की की है।
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम के विस्तृत विश्लेषण के अनुसार, जिले में रैंक-1 पर दो विद्यार्थी रहे, जबकि रैंक-4 पर भी दो छात्रों ने कब्जा जमाया।
इसके अलावा रैंक-7 से 20 के बीच 34 विद्यार्थी, रैंक-21 से 30 के बीच 60 से अधिक और रैंक-31 से 46 के बीच लगभग 150 विद्यार्थियों का चयन हुआ है।
ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों ने भी इस प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया है। इसी क्रम में श्रीकृष्ण इंटरमीडिएट कॉलेज, बाछापार के कक्षा 8 के कुल 6 छात्रों ने इस सूची में अपना स्थान बनाया है। चयनित छात्रों में रियांशु वर्मा (131 अंक), आदित्य कुमार (118 अंक), दुर्गेश वर्मा (114 अंक), दिक्षांत गुप्ता (112 अंक), संध्या (106 अंक) और प्रिंस (102 अंक) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि को छात्रों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम बताते हुए सभी चयनित मेधावियों को बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि यह परीक्षा जिला मुख्यालय के चार प्रमुख केंद्रों—गुलाब देवी इंटर कॉलेज, कुंवर सिंह इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पर संपन्न हुई थी, जिसमें जनपद भर के करीब छह हजार छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था।

इस सफलता के बाद चयनित छात्रों को भारत सरकार द्वारा आगे की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, जिससे उनकी उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा। इस उपलब्धि से पूरे जिले के शिक्षा जगत और अभिभावकों में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed