फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sun festival

सूर्य उपासना का पर्व शुरू

Wed, 25 Oct 2017 12:26 AM IST
ballia
ballia Updated Wed, 25 Oct 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
Sun festival
प्रसाद ‌व‌ित‌र‌ित करते सभासद
छठ पर्व को लेकर नगर से लेकर ग्रामीणांचल में श्रद्धा और उत्साह चरम पर है। छठ की गीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया है। मंगलवार को बाजार में छठ पर्व की खरीदारी के लिए काफी चहल-पहल रही। भोर से फल आदि की दूकानें सड़कों पर जहां-तहां सज गए थे। ग्रामीण क्षेत्र से महिलाओं ने नगर के बाजार में पहुंच कर पूजन सामग्रियों एवं फलों की खरीदारी की। मंगलवार की शाम को व्रतियों ने लौकी व चने की दाल खाकर व्रत का संकल्प लिया। उधर, विभिन्न समितियों व आम लोगों द्वारा मंगलवार को भी गंगा, घाघरा, मगई, टोंस, तालाब, सरोवर आदि घाटों पर साफ-सफाई की गई।
विज्ञापन

गुरुवार को सूर्य का अर्घ्य देने के लिए नगर व ग्रामीण क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में वस्त्र, फल-फूल, सूप, दउरी आदि खरीदने के लिए भीड़ उमड़ी। इस वजह से पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। वहीं त्योहार में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल भी जगह-जगह मुश्तैद रही। मंगलवार को बाजार में सड़क के किनारे फलों की दूकानें सज गई थीं। नगर के रामलीला मैदान तथा टाउन हाल मैदान सहित अन्य स्थानों पर गड्ढा खोदकर तालाब बनवाया गया। पूजा समितियों द्वारा छठ घाट व आने-जाने वाले मार्गों को आधुनिक विद्युतीकरण से सजाने का काम चलता रहा। इसके अलावा लाटघाट, महावीर घाट, बिचला घाट, हाईडिल कालोनी, बहादुरपुर, आवास विकास कालोनी, रामपुर महावल आदि स्थानों पर सजाया जा रहा था। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों जीराबस्ती, हनुमानगंज, नगरी, धरहरा, बसंतपुर, अगरसंडा, मिड्ढा सहित छठ घाटों पर साफ-सफाई व सजावट की जा रही थी। बेल्थरारोड संवाददाता के अनुसार छठ को लेकर पूजा स्थल व सरोवरों की साफ-सफाई का कार्य जोरों पर चल रहा था। नगरीय क्षेत्र के बिचला पोखरा, पश्चिम पोखरा, नवका पुरा, बिठुआ मार्ग स्थित सरोवरों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के पोखरों व तालाबों के पास साफ-सफाई व सजावट समितियों द्वारा की जा रही थी। रसड़ा संवाददाता के अनुसार श्रीनाथ बाबा पोखरा सहित आसपास के गांवों में छठ घाट की साफ-सफाई की गई।
विज्ञापन

व विद्युत उपकरणों से सजावट की जा रही थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed