फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Summer special trains are four to 14 hours late

Ballia News: समर स्पेशल ट्रेनें चार से 14 घंटे लेट

Sun, 29 Jun 2025 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Summer special trains are four to 14 hours late
बलिया। गर्मी की छुट्टी खत्म होने वाली है। छुट्टी व लगन के सीजन में घर व रिश्तेदारियों में आए लोग अपने घर व काम पर लौटने लगे हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही समर स्पेशल ट्रेनें चार से 14 घंटे देरी से चल रही हैं। ट्रेनों के लेटलतीफ संचालन से यात्री भी समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। स्टेशन पर गाड़ियों के इंतजार में यात्री उमस भरी गर्मी में परेशान हो रहे हैं। प्लेटफाॅर्म पर लगे पंखे भी राहत नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर रविवार को 04607 दरभंगा- अमृतसर जक्शन समर स्पेशल 9.55 बजे की जगह 14 घंटे विलंब से 12 बजे पहुंची। 04011 दरभंगा- दिल्ली समर स्पेशल छह बजे सुबह की जगह शाम छह बजकर 40 मिनट पर 12.40 घंटे विलंब से पहुंची। सुबह से ट्रेन कपड़ने आए यात्री उमस भरी गर्मी के बीच प्लेटफाॅर्म पर परेशान रहे। 04057 सहरसा-न्यू दिल्ली समर स्पेशल छह घंटे, 04029 मुज्जफरपुर-आनंद बिहार समर स्पेशल सात घंटे, 04651 जयनगर-अमृतसर समर स्पेशल सुबह 11.10 बजे की जगह आठ घंटे विलंब से गुजरी। शनिवार को 04606 कटरा-गुवाहाटी 11 बजे की जगह पांच बजे चार घंटे लेट से पहुंची। 04030 मुजफरपुर-दिल्ली 5 घंटे विलंब से गुजरी। सबसे लेट दिल्ली, पंजाब व बिहार जाने वाली समर स्पेशल ट्रेनें रहीं। इस कारण परिवार के साथ यात्रा करने वाले रतजगा करने के लिए विवश हुए। किसी भी ट्रेन में कन्फर्म व तत्काल टिकट की सुविधा नहीं मिल रही है। पूछताछ काउंटर पर ट्रेन के लोकेशन की जानकारी के लिए भीड़ लग रही है। स्टेशन अधीक्षक सुनील सिंह ने कहा कि कुछ स्पेशल ट्रेनें ब्लॉक के कारण विलंब से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed