फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sugar mills lying closed in the district will be operational: Saket

जिले में बंद पड़ी चीनी मिलें होंगी चालू : साकेत

Sun, 28 Nov 2021 09:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 09:12 PM IST
विज्ञापन
Sugar mills lying closed in the district will be operational: Saket
पूर्वांचल विकास बोर्ड के सलाहकार साकेत मित्र की अध्यक्षता में रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रबुद्ध जनसंवाद का आयोजन किया गया। बैठक में पूर्वांचल के विकास के मुद्दों पर बातचीत हुई।
विज्ञापन

मिश्र ने कहा कि राज्य सरकार ने बलिया के विकास के लिए कई योजनाएं चला रखी हैं। व्यापारी वर्ग का नेतृत्व कर रहे लोगों ने बताया कि व्यापारी वर्ग ही सरकार को सबसे ज्यादा टैक्स देता है और वही सबसे ज्यादा उपेक्षित रहता है। मिश्र ने आश्वासन दिया कि सरकार इस संदर्भ में कार्य कर रही है और सरकार की पूर्वांचल एक्सप्रेस योजना जनपद में रोजगार के नए अवसर खोलेगी और उद्योग धंधों के विकसित होने का अवसर मिलेगा। उद्योग धंधों के बाबत कहा कि जनपद में बंद पड़े मिलों को फिर से शुरू किया जाएगा। इससे ना केवल चीनी बनाई जाएगी बल्कि उनसे पेट्रोल बनाने के लिए एथेनॉल का भी उत्पादन किया जाएगा। कहा कि नदियों के किनारों और बांधों की मरम्मत करवा रही है जिससे आने वाले समय में लोगों को बाढ़ से राहत मिलेगी। सांस्कृतिक मुद्दों पर बात करते हुए उन्होंने कहा की लिट्टी चोखा बलिया की पहचान है अत: इसे राष्ट्रीय पहचान बनाने की जरूरत है। बताया कि आने वाला समय डिजिटल शिक्षा का समय है। लिहाजा आने वाली पीढ़ी को डिजिटल शिक्षा की ओर ले जाने का प्रयास हो। कहा कि वे अपने व्यक्तिगत प्रयास से इस क्षेत्र में कार्य करेंगे और जनपद के बच्चों को पढ़ने के लिए वाईफाई जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे। इस मौके पर प्रबुद्धजन, अधिकारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed