फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sudhanshu won all the race competitions in Belhari

बेलहरी में सुधांशू ने जीतीं सभी दौड़ प्रतियोगिताएं

Sat, 27 Nov 2021 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Sudhanshu won all the race competitions in Belhari
बेरुआरबारी। युवा कल्याण विभाग की ओर से खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता बेरुआरबारी के सेमरी रामपुर में, दुबहड़ के आमघाट और बेलहरी के बबुआपुर में सम्पन्न हुई। सभी प्रतियोगिताओं में युवाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

सेमरी रामपुर स्थित खेल मैदान में खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न ग्राम सभाओं से युवाओं ने प्रतिभाग किया। शुरुआत मुख्यातिथि ब्लाक प्रमुख चन्द्रभूषण सिंह और बीडीओ बसन्ती देवी ने फीता काटकर किया। बेरुआरबारी में उमेश कश्यप दौड़ में, अशरफ खान लंबी कूद में अव्वल रहे। यहां कुल लगभग 155 प्रतिभागियों ने वॉलीबाल, कबड्डी, दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद व डिस्कस थ्रो में प्रतिभाग किया। दुबहड़ व बेलहरी में भी सौ से अधिक प्रतिभागियों ने इन विधाओं में प्रतिभाग किया।क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बेरुआरबारी श्री धनेश सिंह यादव व क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दुबहड़ श्री संदीप कुमार यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे जिसका कार्यक्रम जल्द ही जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

1600 मीटर की दौड़ में उमेश कश्यप प्रथम, शत्रु राजभर द्वितीय, दीपक यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर की दौड़ में विपिन यादव प्रथम, चिंटू सिंह द्वितीय, कृष्णा यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर की दौड़ में उमेश कश्यप प्रथम, अनिल राजभर द्वितीय, रोहित यादव तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर की दौड़ में सोनू अंसारी प्रथम, उपेंद्र यादव द्वितीय, अभिषेक यादव तृतीय स्थान प्राप्त किया। अन्य खेलों में डिस्कस थ्रो ,लंबी कूद, ऊंची कूद, कबड्डी व वालीबाल के आयोजन देर शाम तक चले। दुबहड़ में 100 और 400 मीटर दौड़ में कुमारी गीता, 200 मीटर में रेशमा, 100 में आशीष प्रसाद, 200 मीटर में आशीष, 400 में अश्विनी कुमार, 800 में बलराम यादव प्रथम रहे। बेलहरी में 100, 2000, 400 मीटर की दौड़ में सुधांशू यादव प्रथम रहे। कबड्डी में सोनवानी और वॉलीबॉल में बिगही विजेता रहा। इस मौके पर धनेश सिंह यादव क्षेत्रीय अधिकारी युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल, चंद्रभान यादव, संजय यादव, संतोष सिंह, प्रशांत यादव, बबलू, राजू, अंजनी, चुनमुन यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed