फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   sucide,ballia

एडीजी वाराणसी कार्यालय पर सिपाही की पत्नी ने खाया जहर

Wed, 30 Oct 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
sucide,ballia
बलिया। वाराणसी एडीजी कार्यालय में बुधवार की दोपहर अपनी समस्या लेकर पहुंची एक महिला ने विषाक्त पदार्थ खाकर अपनी ईहलीला समाप्त करने की कोशिश की। जिसके बाद परिसर में हड़कंप मच गया। महिला के विषाक्त पदार्थ खाने की जानकारी होने के बाद महिला को तत्काल ही नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार महिला का नाम कमला देवी है। जिसका पति भ्ररत प्रसाद यादव भदोही मेंहेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। पीड़िता के पुत्र श्याम यादव ने पूछताछ में बताया कि वह मूलरूप से बलिया जिले का रहने वाला है। बताया कि करीब 20 वर्षों से पिता द्वारा परिवार के भरण पोषण के लिए पैसे नहीं दिए जा रहे थे। इस फरियाद को लेकर कमला देवी कई अधिकारियों के यहां चक्कर काट चुकी है। लेकिन हर जगह निराशा ही हाथ लगी। जिससे आजिज होकर बुधवार को वाराणसी एडीजी कार्यालय फरियाद लेकर पहुंची और जहर खाकर जान देने की कोशिश की। बताया कि उसके पिता 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। विगत 15 वर्षों से वह घर नहीं आये और किसी महिला से उनके सम्बंध हैं। इस वजह से घर पर पैसा नहीं देते है। वर्तमान में पीड़ित परिवार वाराणसी में निवास करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed