फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Students will take the exam for improvement of marks in ballia

अंक सुधार की परीक्षा देंगे छात्र

Thu, 02 Sep 2021 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Students will take the exam for improvement of marks  in ballia
बलिया। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की अंक सुधार परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त हो गई। परीक्षा 18 सितंबर से 6 अक्तूबर के बीच होगी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र सिर्फ दो सप्ताह की तैयारी में अंक सुधार परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

हालांकि अभी यूपी बोर्ड की ओर से यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि कितने विद्यार्थियों ने अंक सुधार परीक्षा के लिए आवेदन किया है। यूपी बोर्ड की ओर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षाफल 31 जुलाई को घोषित किया गया था। परीक्षा परिणाम के बाद बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने बोर्ड के फार्मूले पर आपत्ति जताते हुए कम नंबर मिलने का आरोप लगाया था। यूपी बोर्ड ने विद्यार्थियों की परीक्षाफल से जुड़ी खामियों को दूर करने के लिए ग्रीवांस सेल और ऑनलाइन माध्यम से शिकायत ली थी। बाद में बोर्ड ने अंक सुधार परीक्षा कराने का निर्णय लिया। बोर्ड की ओर इसके लिए 17 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन लिया गया। छात्रों को प्रधानाचार्य के पास आवेदन के लिए 27 अगस्त तक मौका दिया गया था। जबकि प्रधानाचार्यों को कॉलेज की वेबसाइट के माध्यम से बोर्ड की वेबसाइट पर आवेदन अपलोड करने के लिए 29 अगस्त तक का समय दिया गया था। जिले 723 विद्यार्थियों ने पुन: परीक्षा देने के लिए बोर्ड में आवेदन कर रखा है। इनमें हाईस्कूल के 281 और इंटरमीडिएट के 442 छात्र शामिल हैं।
विज्ञापन

अंक सुधार की परीक्षा के लिए केंद्र बनाने के साथ ही बोर्ड के निर्देशानुसार आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। - डॉ. बृजेश मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed