फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Students will sharpen their preparation through online examination

Ballia News: ऑनलाइन परीक्षा से तैयारी को धार देंगे विद्यार्थियों

Tue, 10 Dec 2024 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Students will sharpen their preparation through online examination
बलिया। बोर्ड परीक्षा से पहले विद्यार्थियों को अपनी तैयारियों को परखने का मौका मिलेगा। इसके लिए कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों की ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षा 12 से 16 दिसंबर के बीच होगी। इसमें कमजोर विद्यार्थियों को अपनी कमियों में सुधार करने का मौका मिलेगा और विद्यालय स्तर पर भी उनकी तैयारियों को दुरुस्त कराया जा सकेगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के आयोजन को लेकर केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। साथ ही राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौ से 12 तक के छात्रों को परीक्षा के लिए अपनी तैयारियों को परखने का मौका भी दिया जा रहा है। इसके लिए ऑनलाइन परीक्षा होगी। कक्षा नौ व दस में गणित और विज्ञान, कक्षा 11 व 12 में गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान व जीव विज्ञान और आईआईटी व नीट की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक दी जा सकेगी।
विज्ञापन

यहां होगा पंजीकरण
परीक्षा के लिए http://gov.embibe.com/uttarpradesh/student/in- hi/ पर जाकर अपने मोबाइल नंबर से पंजीकरण करना होगा। कॉलेजों के प्रधानाचार्य व शिक्षकों को भी अपना पंजीकरण करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर से भी दे सकेंगे परीक्षा
ऑनलाइन परीक्षा विद्यार्थी घर से भी दे सकेंगे। विद्यार्थी विद्यालय परिसर स्थित कंप्यूटर लैब अथवा घर में उपलब्ध उपकरणों के माध्यम से परीक्षा दे सकेंगे। सभी विद्यालय के संबंधित विषय के शिक्षकों की जिम्मेदारी होगी कि उनके विषय के सभी विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हों।
यह है कार्यक्रम
12 दिसंबर को कक्षा नौ व 10 की गणित, कक्षा 11-12 की भौतिक विज्ञान, 13 दिसंबर को कक्षा 9-10 की विज्ञान,कक्षा 11-12 की रसायन विज्ञान की परीक्षा होगी। 14 दिसंबर को कक्षा 11-12 गणित व जीव विज्ञान, 15 दिसंबर को कक्षा 11-12 आईआईटी, जेईई और नीट को लेकर परीक्षा होगी।
एक सप्ताह में रिजल्ट, कमजोर छात्रों के लिए अतिरिक्त कक्षा
परीक्षा होने के एक सप्ताह के अंदर विद्यार्थी की रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसमें उनके अंक, कमजोर और मजबूत विषयों का समावेश होगा। यह रिपोर्ट संबंधित विद्यालय से साझा की जाएगी। कमजोर छात्रों के लिए एक माह तक अतिरिक्त कक्षाएं चलाकर दोबारा परीक्षा में शामिल होने के योग्य तैयार किया जाए। पुनः परीक्षा के बाद विद्यार्थी की प्रगति का मूल्यांकन किया जाएगा।

000
राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की शैक्षिक गतिविधियों को परखने के लिए ऑनलाइन परीक्षा होगी। परीक्षा में विद्यार्थी जिन विषयों में कमजोर होंगे, उनकी फिर से तैयारी कराई जाएगी। विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में इसका लाभ मिलेगा।
देवेंद्र कुमार गुप्ता, डीआईओएस।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed