फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Students will now be able to read basic education books online

अब बेसिक शिक्षा की किताबें ऑनलाइन पढ़ सकेंगे छात्र

Sat, 27 Jul 2019 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Students will now be able to read basic education books online
बलिया। एससीईआरटी की तर्ज पर अब परिषदीय विद्यालय के विद्यार्थी भी किताबों को ऑनलाइन पढ़ सकेंगे। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने कक्षा एक से आठ तक की 32 पाठ्यपुस्तकों को ऑनलाइन कर दिया है। इससे एक तरफ जहां डिजिटाइजेशन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं बच्चों के अंदर पठन-पाठन को लेकर रूचि भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

प्रयोग के तौर पर परिषद ने 32 किताबों को एससीईआरटी की वेबसाइट भारतवाणी पर अपलोड किया है। सभी पुस्तक के लिए अलग-अलग यूआरएल है। जिससे बच्चे एवं अभिभावक किताबों का ऑनलाइन अध्ययन करने के साथ ही उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं। परिषद के इस प्रयास से एक तरफ बच्चे जहां और भी ज्यादा स्मार्ट होंगे, वहीं उनकी पढ़ाई में भी रूचि बढ़ेगी। बेसिक शिक्षाधिकारी सुभाष गुप्त ने बताया कि शासन के इस प्रयास से निश्चित तौर पर बच्चे और भी ज्यादा स्मार्ट होंगे। वहीं अभिभावकों में भी उत्सुकता बढ़ेगी। यह किताबें www.bharatvani.in वेबसाइट पर उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

ऑनलाइन किताबों की सूची
कक्षा - एक- गणित और भाषा।
कक्षा- दो- गिनतारा, गिनतारा कार्यपुस्तिका।
कक्षा-तीन- कलरव, गिनतारा कार्यपुस्तिका।
कक्षा- चार - कलरव, गिनतारा, कार्यपुस्तिका गिनतारा।
कक्षा- पांच- कलरव, गिनतारा, कार्यपुस्तिका गिनतारा, परख, हमारा परिवेश।
कक्षा- छह- गिनतारा, परख, पृथ्वी और हमारा जीवन, मंजरी, महान व्यक्तित्व, स्काउट गाइड शिक्षा, स्काउट गाइड और नागरिक जीवन, हमारा पर्यावरण। कक्षा- सात- पृथ्वी और हमारा जीवन, मंजरी, स्काउट गाइड शिक्षा, स्काउट गाइड और नागरिक जीवन, हमारा पर्यावरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा-आठ- स्काउट गाइड शिक्षा, हमारा पर्यावरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed