बलिया। टीडी कालेज के छात्रों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्राचार्य कक्ष के सामने शनिवार को धरना दिया। जिसमें उन्होंने मांग किया है कि बीएससी एग्रीकल्चर में मिड टर्म परीक्षा आयोजित कराई जाए। बीएससी एग्रीकल्चर की द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की मार्कशीट उपलब्ध कराई जाए। बीएससी एग्रीकल्चर के छात्रों की डिग्री के पाठ्यक्रम के अनुरूप उपलब्ध कराई जाए। एमएससी भौतिक विज्ञान, गणित में प्रवेश कराया जाए। इस दौरान प्राचार्य डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव ने धरनारत छात्रों से वार्ता किया, लेकिन वार्ता विफल रही। धरना में मुख्य रूप से शिप्रांत सिंह, मनन दूबे, अमित सिंह, रिपुंजय पाठक, दीपक सिंह, रामप्रकाश यादव, पुष्कल मिश्र, मयंक उपाध्याय, अमन मिश्र, अनुराग पटेल, जैकी सिंह, विशाल दूबे, संग्राम सिंह, शुभम सिंह आदि मौजूद रहे।