{"_id":"6af36edbc318bcf57609c6d7","slug":"arrival-of-horses-and-mules-in-nandi-gram-leads-to-increased-activity-ballia-news-c-190-1-bal1002-176922-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: नंदी ग्राम में घोड़े व खच्चर उतरने से बढ़ी चहल-पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: नंदी ग्राम में घोड़े व खच्चर उतरने से बढ़ी चहल-पहल
विज्ञापन
पशुओं के उतरने से गुलजार होने लगा ददरी मेला का नंदी ग्राम। संवाद
- फोटो : Archive
बलिया। ददरी के ऐतिहासिक पशु मेला धीरे-धीरे अपनी रंगत में आने लगा है। दिवाली के अगले दिन से मेला शुरू हो गया है। हालांकि अभी भी पशु के साथ व्यापारी नहीं पहुंच सके हैं। ऐसे में पशुओं की खरीदारी करने आने वालों की संख्या अधिक देखी गई।
घोड़े व खच्चर उतरने से मेला में रौनक अब आने लगी है। अभी भी दुधारू पशुओं के नहीं आने से खरीदारी करने आने वाले पशु पालक उदास होकर लौट जा रहे हैं। मेला की व्यवस्था को लेकर नगर पालिका परिषद व प्रशासन की टीम पूरी तरह से सक्रिय हो गई है।
पानी व प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने की कवायद तेज हो गई है। नगर पालिका परिषद को उम्मीद है कि जल्द ही पशु मेला अपने पूरे शबाब पर होगा। सोमवार को नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष संत कुमार ने मेला में उतरे व्यापारियों से बातचीत करने के साथ ही उन्हें रात्रि का भोजन भी अपनी तरफ से कराया। कहा कि किसी तरह की दिक्कत होने पर तत्काल नपा के किसी कर्मचारी को सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन
स्थापित हुआ नपा का कैंप कार्यालय नंदी ग्राम में नगर पालिका परिषद का कैंप कार्यालय पूरी तरह से स्थापित हो गया है। टेंट आदि लगने के साथ ही कैंप कार्यालय से ही कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी जा रही है।