Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Firecrackers worth over Rs 2.50 crore were burst on Diwali.

Ballia News: दीपावली पर 2.50 करोड़ रुपये से ज्यादा के जलाए गए पटाखे

Wed, 11 Nov 2026 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Firecrackers worth over Rs 2.50 crore were burst on Diwali.
नगर के पॉलिटेक्निक स्कूल परिसर में लगी पटाख की दुकानों पर खरीदारी करते लोग। संवाद
बलिया। दिवाली पर जिले में खुशियों की जमकर आतिशबाजी हुई। घरों में दीप जलाकर लोगों ने सुख-समृद्धि की कामना की तो बच्चों और युवाओं ने पटाखे फोड़कर आसमान को रंग-बिरंगी रोशनी से सराबोर कर दिया। इसके चलते शहर की हवा की गुणवत्ता भी खराब हो गई। हालत यह थी कि देर रात तक शहर से लेकर गांवों तक पटाखों की गूंज सुनाई देती रही। जिले में करीब 2.50 करोड़ रुपये के पटाखे लोग जला दिए।
विज्ञापन


अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी ने बताया कि करीब 2.5 करोड़ से अधिक का पटाखा बिका है। इस बार पटाखा का कारोबार अच्छा हुआ है। सिटी मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा ने बताया कि शहर के पॉलीटेक्निक कॉलेज के मैदान में 101 दुकानें आवंटित की गई थी। व्यापारियों के अनुसार करीब 80 लाख का कारोबार हुआ है।
विज्ञापन


दिवाली पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने पुलिस लाइन में बच्चों के साथ दिवाली मनाई।

आतिशबाजी के बाद सड़कों पर बिखरा कचरा

शहर के अंदर देर रात तक चली आतिशबाजी के बाद नगर से लेकर गांवों तक सड़कों और गलियों में पटाखों के अवशेष बिखरे नजर आए। जगह-जगह जले हुए कागज और फुस्स पटाखों का ढेर लगा रहा। सोमवार सुबह से ही सफाईकर्मियों की टीमों ने मोर्चा संभाला। झाड़ू लगाकर कचरा एकत्र किया गया और उसे निर्धारित स्थान पर पहुंचाकर निस्तारित कराया गया। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अहमद नदीम ने बताया कि दिवाली के बाद सड़कों पर प्रतिदिन की उपेक्षा ज्यादा कूड़ा पड़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed