फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Students opened fire against flirting

छेड़खानी के खिलाफ छात्रों ने खोला मोर्चा

Mon, 13 Nov 2017 11:45 PM IST
ballia
ballia Updated Mon, 13 Nov 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Students opened fire against flirting
छेड़खानी के खिलाफ प्राचार्य का पुतला दहन करते छात्र-छात्राएं। - फोटो : ballia
टीडी कालेज में छात्रा के साथ छेड़खानी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सोमवार को प्राचार्य के खिलाफ छात्रनेताओं ने मोर्चा खोल दिया। एक गुट ने छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष शिप्रांत सिंह गौतम के नेतृत्व में प्राचार्य का घेराव किया और परिसर में उनका पुतला फूंक कर विरोध जताया। वहीं दूसरी ओर अध्यक्ष चंद्रजीत यादव के नेतृत्व में छात्रसंघ भवन में बैठक कर छात्रों का परिचय पत्र जांच कर बाहरी अराजकतत्वों को अंदर आने से रोक लगाने की मांग की गई। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर कॉलेज नहीं चलने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन


पूर्व अध्यक्ष शिप्रांत सिंह ने कहा कि महाविद्यालय में हो रही अराजकता के लिए मुख्य शाख्ता जिम्मेदार है। अगर उन्होंने अपनी जिम्मेदारी निभाई होती तो कालेज परिसर में छात्रा के साथ घटना नहीं होती। उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी तथा कालेज से निष्कासन की मांग की। पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि कालेज में आए दिन घटनाएं हो रही है, लेकिन कालेज प्रशासन मौन है। विजयानंद सिंह, अभिषेक राय, पाकिजा खातून, रिया अली, दीपिका सिंह, नीरज दुबे, प्रिया, अर्चना, सुप्रिया सिंह, अश्फीया अंसारी, रूकसाना आदि रहे।
विज्ञापन


उधर, वर्तमान अध्यक्ष चंद्रजीत यादव ने कहा कि कालेज में छात्रा के साथ हुई छेड़खानी को लेकर छात्रनेता नाराज हैं। छात्राओं की सुरक्षा एक बड़ा प्रशभन  है। उन्होंने  कालेज परिसर में बाहरी अराजकतत्वों पर पाबंदी लगाने की मांग की। इसका समर्थन पूर्व अध्यक्ष किशन प्रताप सिंह एवं पूर्व अध्यक्ष प्रभुनाथ यादव ने किया। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर कोतवाल शशिमौलि पांडेय मयफोर्स मौके पर पहुंच गए। एसपी अनिल कुमार ने बताया कि छात्रा के पिता के तहरीर पर कोतवाली में अभियुक्त जावेद के खिलाफ धारा 354डी भादवि व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। सुरक्षा के मद्देनजर कालेज में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।उधर,बजरंग दल के कार्यकर्ताआें ने सोमवार को बयान जारी कर कालेज में बाहरी अराजकतत्वों के प्रवेश पर पाबंदी लगाने की मांग की है। कहा कि कॉलेज में अब सीसीटीवी कैमरे लगाया जाना जरूरी हो गया है। बजरंग दल ने मांग की कि कालेज प्रशासन अराजकतत्वों को चिह्नित कर सख्ती से कार्रवाई करे। छात्राओं से छेड़खानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed