फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Students of council schools will get books after 25

परिषदीय स्कूलों के छात्रों को 25 के बाद मिलेंगी किताबें

Tue, 20 Jul 2021 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Students of council schools will get books after 25
बलिया। जनपद में परिषदीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों के आठवीं तक के छात्र और छात्राओं को किताबों का वितरण 25 जुलाई के बाद होगा। जनपद में कुल 19 लाख 42 हजार 462 किताबें आनी हैं। इनमें से 6.45 लाख किताबें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय को प्राप्त हो चुकी हैं, जिनके सत्यापन की कारवाई को विभाग द्वारा अंतिम रुप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जनपद में परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों की संख्या 2249 है। इसके अलावा 16 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हैं। किताबों का वितरण परिषदीय विद्यालयों के साथ ही कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों और आठवीं तक के सहायता प्राप्त विद्यालयों के छात्र और छात्राओं को होना है। इनकी संख्या दो लाख, 97 हजार के करीब है। सत्र एक अप्रैल 2021 से शुरू होना था, मगर कोरोना की दूसरी लहर की वजह से विद्यालय नहीं खुल सके। इसी वजह से किताबें भी देरी से पहुंच रही हैं। अब विद्यालय खुल चुके हैं, हालांकि छात्र और छात्राओं के विद्यालय जाने पर पाबंदी है, मगर शिक्षक विद्यालय पहुंच रहे हैं, जिन्हें ऑनलाइन क्लास के रूप में पठन-पाठन कराने के निर्देश दिए हैं। चूंकि पठन-पाठन शुरू हो रहा है। ऐसे में किताबों की जरूरत भी महसूस की जा रही है।
विज्ञापन

छह लाख 45 हजार किताबें प्राप्त हो गई हैं। बाकी किताबें भी धीरे-धीरे आ रही हैं। एक सप्ताह में जनपद में ज्यादातर किताबें पहुंच जाएंगी। 25 जुलाई के बाद किताबों का वितरण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरुल हुदा, जिला समन्वयक, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed