फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Students Nasir and Khairul returned from Ukraine safely, happiness in their families

सकुशल यूक्रेन से लौटे छात्र नासिर व खैरूल, परिजनों में खुशी

Mon, 07 Mar 2022 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
Students Nasir and Khairul returned from Ukraine safely, happiness in their families
रसड़ा(बलिया)। नगर के पश्चिम मुहल्ला में मेडिकल छात्र यूक्रेन से सकुशल घर लौटने पर परिवार के लोगों में खुशी का माहौल कायम हो गया। घर पर हालचाल लेने वालों का तांता लगा रहा। यूक्रेन के तारास शिवचिन्को नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस के प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे नगर के पश्चिम मोहल्ला निवासी छात्र नासिर हुसैन पुत्र मोहियुद्दीन व खैरुल बशर अंसारी पुत्र निजामुद्दीन अंसारी सोमवार की सुबह 11 बजे सकुशल घर पहुंच गए।
विज्ञापन

रविवार शाम दिल्ली से चार पहिया वाहन से घर पहुंचे। उनके घर वापसी से परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। छात्र के यूक्रेन से सकुशल घर आने की जानकारी होने पर हालचाल लेने नाते-रिश्तेदार भी पहुंचे। खैरुल ने बताया कि जब रूस ने यूक्रेन पर अटैक करना शुरू किया तो सभी छात्र काफी डर गए थे। लेकिन भारत के प्रधानमंत्री के पहल पर आपरेशन गंगा के तहत हम सभी भारतीय छात्रों को भारतीय दूतावास की देख-रेख में एक व दो मार्च को रोमानिया के सुचेवा स्टेट के शेल्टर कैम्प में सुरक्षित रखा गया। परिजनों समेत समाज सेवी राजेश जयसवाल, डॉ शादाब ने मिष्ठान खिलाकर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed