फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Student suffering from encephalitis dies during treatment

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्रा की मौत

Sat, 30 Nov 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Student suffering from encephalitis dies during treatment
रतसर। रतसड़ कलां स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की कक्षा सात की छात्रा अंकिता गोंड पुत्री जयप्रकाश गोंड निवासी रतसड़ कलां की गोरखपुर मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। वह मस्तिष्क ज्वर से पीड़ित थी। परिजनों ने विद्यालय प्रशासन पर अंकिता की देखरेख नहीं करने का आरोप लगाया। जबकि वार्डेन ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन

अंकिता का शव लेकर घर आने के बाद परिजनों ने विद्यालय प्रशासन पर दोष मढ़ते हुए शनिवार को पुलिस को सूचना दी। अंकिता के माता पिता का आरोप है कि विद्यालय प्रबंधन की ओर से उनकी पुत्री का देखभाल सही ढंग से नहीं किया जा रही थी। इसी कारण उनकी पुत्री गंभीर रूप से बीमार पड़ गई और जब वह निशक्त हो गई तो उसे विद्यालय से घर भेज दिया गया। शिकायत पर मौके पर पहुंचे एसओ गड़वार अनिल चंद तिवारी ने कस्तूरबा बालिका विद्यालय की वार्डन स्मिता तिवारी से शिकायत के संदर्भ में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मेस का निरीक्षण भी किया। परिजनों की मांग पर पुलिस ने अंकिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। इस संबंध में विद्यालय की वार्डन स्मिता तिवारी ने बताया कि विद्यालय पर लगाये जा रहे आरोप बेबुनियाद है। अंकिता नियमित रूप से विद्यालय नहीं आती थी। आठ नवंबर को उसकी मां निर्मला देवी यहां आई और उसे अपने साथ लेकर चली गई, तभी से वह विद्यालय से गैर हाजिर चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed