फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Student leaders protested by begging

छात्र नेताओें ने भीख मांग कर जताया विरोध

Sun, 01 Dec 2019 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Student leaders protested by begging
पुलिस अधीक्षक के नाम भिक्षाटन करते छात्रनेता। - फोटो : BALLIA
बलिया। छात्रनेता से बदसलूकी मामले में टीडी कालेज के शिक्षक डॉ. अखिलेश राय के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में छात्रनेताओं का बेमियादी अनशन जारी रहा। छात्रनेताओं ने नगर के विभिन्न इलाकों में भीख मांग कर विरोध जताया। कहा कि पुलिस छात्रनेता की तरफ से मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। इसके विरोध में घूस पात्र लेकर भीख मांगने के लिए मजबूर होना पड़ा। इसकी जानकारी होने पर पहुंचे शहर कोतवाल टीडी कालेज चौराहे पर पहुुंचे और छात्रनेताओं को समझा कर शांत कराया। इसके बाद छात्रों ने अनशन खत्म कर दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाल विपिन कुमार सिंह ने छात्रनेताओं को काफी देर तक टीडी कालेज चौराहे पर समझाया-बुझाया, तब छात्र शांत हुए। इसके बाद वे अनशन स्थल पर पहुंचे। जहां पर कोतवाल ने कहा कि अगर कोई भी मुकदमा होता है तो उसके लिए तहरीर देने की जरूरत पड़ती है। अगर किसी छात्रनेता को शिक्षक ने गाली और धमकी दी है तो तहरीर दीजिए मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। इस दौरान छात्रनेताओं ने धरनास्थल पर ही डॉ. अखिलेश राय के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर लेने के बाद शहर कोतवाल ने मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्रनेताओं ने अनशन समाप्त किया। लेकिन कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष सोमवार को प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इस मौके पर छात्रनेता नागेंद्र बहादुर झुन्नू, रणवीर सिंह सेंगर, मनीष सिंह, मनन दूबे, शैलेंद्र यादव, यशजीत सिंह, सुभांशु सिंह, आशीष गुप्ता, प्रवीण सिंह, राजा खान, दीपक सिंह, धनंजय सिंह विसेन आदि छात्रनेता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed