फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Student commits suicide in Ballia, used to prepare while staying in Kota

Ballia News: कमरे में फांसी लगाकर छात्र ने दे दी जान, कोटा में रहकर करता था तैयारी

Tue, 24 Oct 2023 12:53 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 24 Oct 2023 12:53 PM IST
विज्ञापन
Student commits suicide in Ballia, used to prepare while staying in Kota
छात्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बलिया के बैरिया थाना इलाके के देवकीछपरा निवासी मंगल वर्मा (सोनी) के 19 वर्षीय पुत्र रोशन वर्मा ने सोमवार की देर रात कमरे में पंखे से गमछे के सहारे लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर बैरिया पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन


 देवकी छपरा निवासी रोशन वर्मा (19) पुत्र मंगल वर्मा (सोनी) ने सैनिक स्कूल से 12वीं की शिक्षा ग्रहण की। फिलहाल वह कोटा में आईआईटी की तैयारी कर रहा था। कुछ दिन पूर्व उसके सिर में तेज दर्द होने के बाद परिजन इलाज के लिए बीएचयू ले गए थे।चिकित्सकों ने किसी नस के दबने की सम्भवना व्यक्त करते हुए एमआईआर कराने की सलाह दी।
विज्ञापन


एमआईआर की रिपोर्ट अभी आने ही वाली है। सोमवार को रोशन घर के बरामदे में अपने परिजनों के साथ सोया था।अचानक रात को किसी समय वह रूम में चला गया। रूम का दरवाजा बन्द करके पंखे पर गमछे के सहारे लटक कर आत्महत्या कर ली। भोर में जब परिजनों की नींद खुली तो ये नजारा देखकर दहाड़े मारकर रोने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों का कहना है कि रोशन तीन भाइयों में बीच का था और होनहार बच्चा था।इस बाबत एसएचओ धर्मवीर सिंह ने कहा परिजनों के सूचना पर शव का पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed