फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Stubborn on the demand for judicial investigation of Pooja murder case

Ballia News: पूजा हत्याकांड की न्यायिक जांच की मांग पर अड़े

Tue, 01 Apr 2025 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Stubborn on the demand for judicial investigation of Pooja murder case
बलिया। नगरा थाना के सरया गुलाबराय गांव में चर्चित पूजा चौहान की मौत मामले में परिजनों ने पुलिस के आत्महत्या के दावे को खारिज कर दिया। परिजन रिटायर्ड जज से हत्याकांड की न्यायिक जांच की मांग व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पर अड़े हैं। पिता आरोपियों का एकाउंटर करने की मांग की है। वहीं, बहन नेहा ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद बहन की शादी के लिए अटैची में रखा झुमका व बिछिया गायब है। बहन की हत्या कर गहने चोरी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस के आत्महत्या के खुलासे के बाद गांव में राजनीति दलों का आना जारा जारी है। पुलिस मृतका के मोबाइल नंबर के छह माह के काॅल डिटेल का इंतजार कर रही है। उसके आने के बाद कुछ नए तथ्य आने की संभावना जताई रही है। पुलिस जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या और मौके पर किसी अन्य की उपस्थिति के साक्ष्य नहीं मिलने की बात कह रही है। ग्रामीणों के अनुसार बड़ी बहन की शादी के बाद से फौजी गुलाब व पूजा के बीच प्रेम संबंध बना था। गुलाब की बाबत परिजन कुछ भी बोलने से इन्कार कर रहे हैं। उनका इस तरह से इन्कार करना सवाल खड़े कर रहा है। पूजा दोनों हाथ बांधकर क्यों आत्महत्या करेगी? यह सवाल उठ रहा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी घटना को आत्महत्या का रूप देने की जगह दोनों हाथ बांधकर फंदे पर क्यों लटकाएगा। इन दोनों सवालों के बीच पुलिस व आम आदमी उलझा हुआ है। हाथ बांधने के सवाल पर पुलिस यूट्यूब पर आत्महत्या का वीडियो देखने के बाद घटना को अंजाम देने की बात कह रही है। स्थानीय ग्रामीण घटना में सही आरोपी पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। थाना प्रभारी कौशल पाठक ने बताया कि घटना पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। सेेना के जवान गुलाब को नोटिस पहुंचा दिया गया है। सेना का मामला होने के कारण अब तक हिरासत में नहीं आया है। हिरासत में आने के बाद कुछ जानकारी होने पर आगे की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed