फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Strong sunshine throughout the day, followed by a dust storm in the evening

Ballia News: दिन-भर तीखी धूप, शाम को चली धूल भरी आंधी

Tue, 02 Jun 2026 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Strong sunshine throughout the day, followed by a dust storm in the evening
नगर में शाम को आई आंधी में अपने गंतव्य को जाते वाहन तथा उड़ रही धूल।संवाद - फोटो : सांकेतिक
बलिया। जिले में लगातार बदलते मौसम का दौर मंगलवार को भी जारी रहा। दिन भर तीखी धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया, वहीं, शाम करीब पांच बजे के बाद आसमान में काले बादल छा गए और धूल भरी आंधी चली। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

दो दिनों से शाम को आंधी का दौर शुरू हो जा रहा है। इससे बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो जा रही है। मंगलवार की शाम को 20-25 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। इस दौरान शहर की बिजली गुल हो गई, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह से ही चटख धूप खिलने से लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। दिन भर लोग पसीना से तरबतर होते रहे। शाम को मौसम में बदलाव होने से लोगों को काफी राहत मिली। तेज हवाओं के कारण बाजारों में लोग बचने के लिए इधर-उधर छुपने लगे। वहीं दुकानदार भी सामान समेटने लगे। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विशेषज्ञ प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि एकाध दिन मौसम इसी तरह बना रहेगा। गर्मी का दौर जारी रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed