फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Street vendors did not receive any help, handed over leaflet

पथ विक्रेताओं को नहीं मिली सहायता राशि, सौंपा पत्रक

Sat, 16 May 2020 04:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
Street vendors did not receive any help, handed over leaflet
बलिया। पंजीकृत पटरी दुकानदारों के खातों में अब तक प्रदेश सरकार की सहायता राशि नहीं पहुंची है जिससे क्षुब्ध पटरी दुकानदार समिति ने जिला प्रशासन और डूडा के अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाया। इस संबंध में पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को शनिवार को पत्रक सौंपा। पत्रक में समिति के पदाधिकारियों ने कहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की ओर से पटरी दुकानदारों को लॉकडाउन के दरम्यान जीवन-यापन के लिए 1000 रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है। बताया कि जिले में 1213 लोगों को पंजीकृत किया गया है, जिनमें 900 लोगों ने अपना बैंक खाता और आधार नंबर विभाग को दिया है लेकिन महज 400 लोगों के खाते में ही अब तक सहायता राशि उपलब्ध हो पाई है। 500 पंजीकृत पथ विक्रेता विभागीय लापरवाही के कारण आज भी सरकारी सहायता से वंचित हैं। जिससे पंजीकृत पथ विक्रेताओं के सामने विभिन्न समस्याएं उत्पन्न हो गई है। पत्रक देने वालों में अशोक कुमार गुप्ता, आकाश कुमार पटेल, विकास पांडेय लाला, गोपाल सिंदुरिया, सोनू गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed