फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sticks were used for the land, 13 people injured

जमीन की खातिर चलीं लाठियां, 13 लोग घायल

Sun, 05 Jun 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Sticks were used for the land, 13 people injured
रेवती/ बांसडीह रोड। जिले में जमीन के लिए रविवार को अलग-अलग जगहों पर लाठियां और ईंट-पत्थर चलाए गए। इसमें 13 लोग घायल हो गए, जिनमें आठ की हालत गंभीर है। उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

रेवती क्षेत्र के मानगढ़ गांव में जमीन की खातिर लाठी-डंडे ईंट पत्थर चले। इसमें एक पक्ष के वीरेंद्र साहनी (46) व उनकी पुत्री अनिता (14), पुत्र पंकज साहनी (16), सरस्वती देवी (40), सुरेश साहनी (37) तथा दूसरे पक्ष के रामधन साहनी (60), उनका पुत्र शुभम साहनी (17) व सुभाष साहनी (23), श्रीराम साहनी (65) घायल हो गए। घायलों को सीएचसी रेवती पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने सुरेश को छोड़ बाकी घायलों की हालत गंभीर होने के कारण जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है। वीरेंद्र के पक्ष का कहना है कि उसे समझौते के लिए बुलाकर पीटा गया जबकि रामधनी ने घर पर चढ़कर मारपीट करने की शिकायत की है।
विज्ञापन

बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के बिगही के टोला गांव में लक्ष्मण वर्मा व जयराम वर्मा के बीच कई माह से भूमि विवाद चल रहा है। शनिवार की रात दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद लाठी-ठंडे चले। एक पक्ष के अर्जुन वर्मा (24), नन्हक (45), लक्ष्मण वर्मा (55) व दूसरे पक्ष से एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed